बच्चों की कोरोना वैक्सीन पर भास्कर सर्वे: 85% लोगों ने माना टीका जरूरी, 52% को साइड इफेक्ट का डर; 93% को मुफ्त वैक्सीन चाहिए

नई दिल्ली10 घंटे पहले

बच्चों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें कई राज्यों से आ रही हैं। स्कूल खुल गए हैं। एक ओर सरकार जल्द बच्चों का टीका लाने की तैयारी में है। वहीं दूसरी ओर आज भी माता-पिता के मन में कोविड के टीके को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। भास्कर ने ऐसे ही 5 सवालों को लेकर देशभर में एक बड़ा सर्वे किया।

सर्वे में देशभर के 77% लोगों ने कहा कि वे उपलब्ध होने के तत्काल बाद अपने बच्चों को टीका लगवाना चाहते हैं। हालांकि 52% लोगों को अब भी अपने बच्चों पर टीके के साइड इफेक्ट की चिंता है। हालांकि वो टीका लगवाना चाहते हैं। देश में 93% लोग बच्चों का टीका भी मुफ्त चाहते हैं। वहीं, 85% लोगों ने माना की टीका जरूरी है।

भास्कर ने ऑनलाइन फॉर्म के जरिए यह सर्वे किया है। इसका लिंक अखबार में प्रकाशित किया गया था। सर्वे में देशभर के 8080 लोगों ने हिस्सा लिया है। बच्चों की कोरोना वैक्सीन पर यह देश का सबसे बड़ा सर्वे है। इस सर्वे में हमने लोगों से ये पांच सवाल पूछे…

क्या आप अपने बच्चों को कोरोना का टीका लगवाएंगे?
84.98% ने कहा कि हां बच्चों के लिए जरूरी है।
6.7% ने कहा कि नहीं, अब इसकी जरूरत नहीं है।
7.59% का मानना है कि फिलहाल कह नहीं सकते।

आप अपने बच्चे को कोविड का टीका कब लगवाएंगे?
74.42% ने कहा कि उपलब्ध होने के तत्काल बाद।
25.58% ने कहा कि दूसरे बच्चों को लग जाने के बाद अपने बच्चों को लगवाएंगे।

क्या मन में बच्चों की वैक्सीन को लेकर कोई संशय है?
51.87% ने कहा कि हां, साइड इफेक्ट की चिंता है।
48.12% का मानना है कि नहीं, कोई डर नहीं है।

बच्चों के टीके के लिए जागरूकता अभियान चलाना चाहिए?
78.49% लोगों ने कहा कि जागरूकता के लिए सरकार को जागरूकता कार्यक्रम और अन्य प्रयास करने चाहिए।
21.50% ने कहा- नहीं, लोग कोविड वैक्सीन के लिए जागरूक हो चुके हैं।

क्या सरकार को बच्चों का टीका भी मुफ्त देना चाहिए?
93.28% ने कहा कि हां, मुफ्त मिलना चाहिए।
6.71% लोगों ने कहा- नहीं।

बच्चों की वैक्सीन पर मध्यप्रदेश के लोगों की राय –

  • मध्यप्रदेश में 92.60% लोगों ने बच्चों के लिए टीका जरूरी माना है। हालांकि 3.33% लोगों ने कहा है कि अब इसकी जरूरत नहीं है। वहीं 4.60% लोग अभी तय नहीं कर पाए हैं कि लगवाएंगे या नहीं।
  • MP में 75.45% लोग हमारे राज्य में तत्काल टीका लगवाना चाहते हैं। 25.55% लोग चाहते हैं कि पहले दूसरे के बच्चों को टीका लग जाए।
  • मध्यप्रदेश में 53.42% लोगों को मध्यप्रदेश में बच्चों की कोविड वैक्सीन को लेकर कोई संशय या भय नहीं है।
  • 77.16% लोगों ने कहा है कि सरकार को बच्चों के टीके के लिए प्रचार-प्रसार करना चाहिए ताकि डर निकले।
  • मध्यप्रदेश में 95.7% लोगों ने कहा कि सरकार को बच्चों की वैक्सीन भी बड़ों की तरह फ्री करनी चाहिए। 4.27% लोगों ने कहा कि सरकार को बच्चों को टीका मुफ्त में नहीं लगाना चाहिए।

खबरें और भी हैं…

.