फेक न्यूज एक्सपोज: भारत कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज लगाने वाला दुनिया का पहला देश बना, जानिए इस दावे का सच

22 मिनट पहले

क्या हो रहा है वायरल: देश में कोरोना वैक्सीनेशन का कवरेज 100 करोड़ डोज के पार हो गया है। इनमें 71.32 करोड़ को वैक्सीन का पहला और 29 करोड़ से ज्यादा लोगों को दूसरा डोज भी लग चुका है। अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 100 करोड़ डोज देने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।

आजतक की सीनियर एंकर अंजना ओम कश्यप ने ट्वीट कर लिखा- वैक्सीनेशन रिकॉर्ड तोड़, डोज 100 करोड़! 100 करोड़ डोज देने वाला पहला देश बना भारत।

भाजपा विधायक हरविंदर कल्याण ने पोस्ट कर लिखा- अबकी बार 100 करोड़ पार, कोरोना महामारी के खिलाफ देश की शानदार उपलब्धि, देश में टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ के पार हुआ।

विश्व में कोरोना से बचाव की 100 करोड़ वैक्सीन की डोज देने वाला पहला देश बना भारत। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण में अभूतपूर्व योगदान देने वाले देश के कुशल नेतृत्व, वैज्ञानिकों व स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण को नमन।

और सच क्या है?

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में 16 सितंबर को ही 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगा चुका है। चीन में अब तक 223 करोड़ वैक्सीन डोज के साथ 71% आबादी पूरी तरह वैक्सीनेटेड हो चुकी है।
  • पड़ताल के दौरान चीन का वैक्सीनेशन रिकॉर्ड हमें WHO की वेबसाइट पर भी मिला।
  • दुनिया में 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने वाला भारत दूसरा देश बना है। इस मौके पर दैनिक भास्कर ने अपनी वेबसाइट पर खास खबर भी पब्लिश की थी, इस खबर में वैक्सीनेशन को लेकर विस्तार से मौजूदा हालात बताए गए हैं।
  • साफ है कि सोशल मीडिया पर वैक्सीनेशन को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। दुनिया में भारत 100 करोड़ डोज देने वाला पहला नहीं चीन के बाद दूसरा देश है।

खबरें और भी हैं…

.