पालघर में 8 साल की बच्ची की हत्या: नाबालिग पड़ोसी ने गला घोंटा; 2 दिन शव घर में छिपाया, फिर पन्नी में रखकर फेंका

पालघर33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपी बच्चे ने बताया कि लड़की उसे चिढ़ाती थी, इसलिए उसे मार डाला।

महाराष्ट्र के पालघर में 16 साल के लड़के ने पड़ोस में रहने वाली 8 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची लड़के को चिढ़ाती थी, जिससे नाराज होकर लड़के ने यह कदम उठाया। हत्या के बाद मासूम के शव को एक प्लास्टिक बैग में बंद कर फेंक दिया। पुलिस को 3 दिन बाद बच्ची का शव मिला। पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में लिया।

पालघर जिले के पेल्हार में यह घटना घटी है। दरअसल, 1 दिसंबर की रात मासूम आइसक्रीम लेने गई थी। कई घंटों के बाद भी वह नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। 4 दिसंबर को उनके घर के पास एक प्लास्टिक बैग में सड़ी हुई लाश मिली। पोस्टमॉर्टम में पता चला की यह शव उसी बच्ची का है।

3 दिन बाद बच्ची का शव पन्नी में बंद मिला।

3 दिन बाद बच्ची का शव पन्नी में बंद मिला।

पुलिस ने बताया पड़ोस में रहने वाला लड़का मासूम बच्ची के चिढ़ाने से परेशान था। वह बच्ची को सबक सिखाना चाहता था। उसने देखा कि मासूम रात को अकेली बाहर निकली है। वह बच्ची को घसीटकर अपने घर ले गया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

2 दिन तक घर में छिपाया शव
हत्या करने के बाद उसने शव को दो दिन तक अपने घर में छिपाए रखा। तीसरे दिन आरोपी ने अपने पिता को इस घटना के बारे में बताया। आरोपी के पिता ने शव को एक प्लास्टिक बैग में बंदकर घर के पास फेंक दिया। जब पुलिस को मासूम का शव मिला, तब आरोपी के पिता ने आरोपी को जालना भेज दिया। पुलिस ने लड़के को वहीं से हिरासत में लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

यह खबरें भी पढ़ें…

बॉयफ्रेंड ने दहेज मांगा, डॉक्टर ने सुसाइड किया:लिखा- सबको सिर्फ पैसा चाहिए; BMW, सोना और जमीन की डिमांड थी

26 साल की डॉ. शहाना गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुऐट की स्टूडेंट थी।

26 साल की डॉ. शहाना गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुऐट की स्टूडेंट थी।

केरल के तिरुवनंतपुरम में दहेज की मांग से परेशान 26 साल की महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। उनकी शादी बॉयफ्रेंड से तय हुई थी। लड़के के परिवार ने दहेज में BMW कार, 15 एकड़ जमीन और सोने की मांग की थी। इतना दहेज देने से मना करने पर लड़के वालों ने शादी तोड़ दी थी। पूरी खबर पढ़ें…