पहले ED अफसरों पर जानलेवा हमला, अब उन्हीं पर FIR: अधिकारियों पर जबरन दाखिल होने और महिला की अस्मिता के उल्लंघन का आरोप लगा

कोलकाता9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के उस अस्पताल का दौरा किया जहां घायल ED अधिकारी इलाज करा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार को ED की उस टीम के अधिकारियों पर केस दर्ज किया है, जिन पर शुक्रवार को नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में भीड़ ने हमला कर दिया था। अधिकारियों के खिलाफ ‘आपराधिक रूप से कहीं दाखिल होने’ और ‘महिला की अस्मिता का उल्लंघन करने की कोशिश’ के आरोप में दर्ज की गई है।

ये अधिकारी नॉर्थ राशन घोटाले के तहत 24 परगना जिले में TMC जिला परिषद के सदस्य शाह-जहां शेख के घर तलाशी लेने जा रहे थे, लेकिन हमले की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा। हमले के अगले दिन यानी (6 जनवरी) को पुलिस ने इस मामले में तीन FIR दर्ज कीं। एक FIR एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ और दो FIR अनजान लोगों के खिलाफ हुई हैं।

शुक्रवार को नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में भीड़ ने ED अधिकारियों पर हमला कर दिया था। इसमें ED अधिकारियों की गाड़ी के शीशे टूट गए।

शुक्रवार को नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में भीड़ ने ED अधिकारियों पर हमला कर दिया था। इसमें ED अधिकारियों की गाड़ी के शीशे टूट गए।

ED अधिकारियों के खिलाफ शाहजहां शेख के केयरटेकर ने दर्ज कराई शिकायत
पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR शेख के घर के केयरटेकर की शिकायत के आधार पर दर्ज कराई गई है। दूसरी FIR शुक्रवार को ED की शिकायत के आधार पर दर्ज हुई, जबकि तीसरी FIR एजेंसी ने खुद ही रजिस्टर की है।

ED अधिकारियों के खिलाफ IPC की धारा 441 (आपराधिक रूप से कहीं दाखिल होना), 379 (चोरी करने की मंशा) और 354 (महिला की अस्मिता का उल्लंघन करना) के तहत FIR की गई है। अन्य दो एफआईआर IPC की धारा 147, 148, 149 (दंगा करना) और 353 (पब्लिक सर्वेंट पर हमला करना) के तहत दर्ज की गई है।

क्या है राशन घोटाला

  • ED के मुताबिक, कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कई अनियमितताएं हुईं और राशन वितरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। उस वक्त ज्योतिप्रिय मलिक खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री थे।
  • ED ने ज्योतिप्रिय मलिक के करीबी और बिजनेसमैन बकीबुर रहमान को 14 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि रहमान ने राशन डिस्ट्रीब्यूटर्स को सप्लाई किए जाने वाले चावल और गेहूं को खुले बाजार में बेच दिया था।
  • ED ने बकीबुर रहमान की गिरफ्तारी के बाद 26 अक्टूबर को ज्योतिप्रिय मलिक के ठिकानों पर रेड की। 27 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।