पत्नी लेट हुई तो फ्लाइट में बम की अफवाह फैलाई: मुंबई एयरपोर्ट पर 6 घंटे देरी से उड़ा विमान, बेंगलुरु का शख्स गिरफ्तार

मुंबई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मामला 24 फरवरी का है। पुलिस ने आरोपी को 2 मार्च को गिरफ्तार किया था।

मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की अफवाह फैलाने के आरोप में बेंगलुरु से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पत्नी एयरपोर्ट पहुंचने में लेट हो गई थी। शख्स ने फ्लाइट के टेक ऑफ में देरी करवाने के लिए प्लने में बम की अफवाह फैला दी।

आरोपी की पहचान बेंगलुरु के विलास बाकडे के रूप में की गई। वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। बाकडे की पत्नी इंटीरियर डिजाइनर हैं। मामला 24 फरवरी का, अकासा एयरलाइंस की मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट QP 1376 का है। इसकी जानकारी अब सामने आई है।

यह फ्लाइट शाम 6.40 बजे मुंबई से रवाना होने वाली थी। फ्लाइट में 167 लोग सवार थे। फर्जी कॉल के कारण सभी पैसेंजर्स को प्लेन से उतारा गया। ​​​​​​​मौके पर एयरपोर्ट पुलिस, क्राइम ब्रांच, एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) और बम स्क्वॉड की टीम पहुंची।

पूरे विमान और ​​​​​​​पैसेंजर्स के बैग की जांच की गई। इसके बाद आधी रात को, करीब 6 घंटे की देरी से फ्लाइट बेंगलुरु के लिए रवाना हुई। वह मुंबई में एक क्लाइंट से मिलने गई थी। अपना काम खत्म करने के बाद वह बेंगलुरु वापस जा रही थीं।

हालांकि, वह एयरपोर्ट पहुंचने में लेट हो गई और फ्लाइट में नहीं चढ़ पाईं। उसने अपने पति बाकडे को इसकी जानकारी दी। आरोपी शख्स ने मलाड स्थित अकासा एयरलाइन के कॉल सेंटर में फोन किया और प्लेन में बम होने की सूचना दी।

एयरलाइन के अधिकारियों ने एयरपोर्ट प्रशासन, फ्लाइट कैप्टन और पुलिस को इसकी जानकारी दी। कैप्टन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को मामले की सूचना दी। हालांकि, जांच-पड़ताल के बाद फ्लाइट में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला। घंटों देरी के बाद आधी रात को फ्लाइट बेंगलुरु के लिए रवाना हुई।

घटना के बाद एयरलाइन में काम करने वाले नीलेश घोंगड़े ने एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू और मोबाइल नंबर का पता लगाया, जिससे धमकी भरा कॉल आया था। पता चला कि यह नंबर बेंगलुरु के विलास बाकडे का था।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने स्वीकार कर लिया कि धमकी भरा फोन उसने ही किया था। बाकडे को शनिवार (2 मार्च) को गिरफ्तार किया गया था और दो दिन की पुलिस हिरासत के बाद मंगलवार (5 मार्च) को उसे जमानत मिल गई।

खबरें और भी हैं…