पटियाला सेंट्रल जेल में बंद तस्कर निकला ISI एजेंट: पाकिस्तान भेजी आर्मी की खुफिया जानकारी वाली PDF; AK-47 भी मंगवाई

पटियाला24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जेल के बाहर की फोटो।

पटियाला सेंट्रल जेल से एक कैदी भारतीय आर्मी की खुफिया जानकारी ISI को भेज रहा था। एजेंसी के दिए इनपुट के आधार पर पुलिस ने जांच की तो उसका राज खुला। अब पुलिस उक्त आरोपी का प्रोडक्शन रिमांड लेने में जुटी है।

आरोपी की पहचान गांव देधना के रहने वाले अमरीक सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ISI के शेर खान नाम के किसी व्यक्ति को जानकारी भेज रहा था। आखिरी जानकारी आरोपी ने 140 पेज के PDF के रूप में भेजी थी। जिसमें आर्मी की कई खुफिया जानकारियां थी। आरोपी के खिलाफ घग्गा थाना में केस दर्ज कर लिया गया है।

ड्रग तस्करी के मामले में जेल में बंद आरोपी अमरीक सिंह देधना के खिलाफ ड्रग की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। जून महीने में केंद्रीय सुधार घर में बंद अमरीक सिंह से फोन बरामद हुआ था, जिसके बाद त्रिपड़ी थाना में केस दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद फोन की जांच शुरू की गई तो खुलासा हुआ कि ISI ​​​​​​एजेंट शेरखान के साथ अमरीक सिंह संपर्क में था। अमरीक सिंह ने शेर खान को वॉट्सऐप पर 140 पन्नों की आर्मी से जुड़ी जानकारी भेजी है।

कोड-वर्ड में होती थी बात
आरोपी इंटरनेट के जरिए उक्त ISI एजेंट से बातचीत करता था। पुलिस को प्राथमिक जांच में कुछ वॉट्सऐप वाइस रिकार्डिंग मिली है। जिसमें वह कोड वर्ड में बात कर रहा है। जेल के अंदर बैठकर ही वह बाहर के लोगों से फोन पर सूचना हासिल कर भेज रहा था।

ISI से मंगवाई थी 2 एके-47
अमरीक सिंह ने शेर खान से 2 AK-47 राइफल और 250 कारतूस पाकिस्तान से मंगवाए थे। यही नहीं वह पाकिस्तान से नशीला ड्रग हेरोइन भी मंगवाता था और हथियार मंगवाने के बाद यहां पर लोगों को सप्लाई कर रहा था।

सीनियर अफसर जांच कर रहे
घ​​​ग्गा थाना के एसएचओ अमनपाल सिंह ने कहा कि इस मामले में सीनियर अधिकारी जांच कर रहे हैं। अमरीक सिंह के पास से कई ऐसी जानकारियां मिली है, जो उसके पास नहीं होनी चाहिए थी। आर्मी से जुड़ी जानकारी उसने लीक की है।

खबरें और भी हैं…