पंजाब CM-गवर्नर विवाद में BJP नेताओं की एंट्री: सिरसा बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान के अहंकार के कारण आई टकराव की नौबत

अमृतसर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच चल रही तनातनी में अब BJP नेताओं ने भी कूदना शुरू कर दिया है। भाजपा के दो नेताओं, मनजिंदर सिंह सिरसा और जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि पंजाब में AAP नेताओं के अहंकार की वजह से ये नौबत आई है। बीजेपी नेता सिरसा ने तो ट्वीट कर सीएम मान को अहंकारी तक करार दे दिया।

बीजेपी नेता सिरसा ने ट्वीट करके कहा- बिल्कुल अरविंद केजरीवाल की तरह मुख्यमंत्री भगवंत मान के अहंकार के कारण पंजाब में शासन में टकराव हुआ है। मान साहब ड्रग माफिया और कानून व्यवस्था के बारे में अपने सवालों और चिंताओं पर माननीय राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को जवाब नहीं दे रहे हैं। पंजाब में मामलों की दुखद स्थिति जारी है।

वहीं बीजेपी नेता जगमोहन सिंह राजू ने ट्वीट करके कहा- पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सीएम भगवंत मान को दी चेतावनी, उनके पत्रों का जवाब देने को कहा। नशे पर कार्रवाई की मांग की।

जानें क्या है मामला
पिछले कुछ महीनों के दौरान विभिन्न मुद्दों पर मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेटर भेजा है। उनका कहना है कि जानकारी न देना स्पष्ट रूप से उस संवैधानिक कर्तव्य की अवहेलना होगी जो सीएम पर लगाया गया है।

इस लेटर में गवर्नर ने राष्ट्रपति शासन लगाने की चेतावनी दी। पंजाब के राज्यपाल पिछले कुछ महीनों से समय-समय पर मुख्यमंत्री से राज्य में नशे को लेकर की गई कार्रवाई सहित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी मांग रहे हैं।

गवर्नर ने पंजाब में राष्ट्रपति शासन की चेतावनी दी: CM को लिखा- आप जानकारियां नहीं दे रहे, मेरे पास कार्रवाई के अलावा विकल्प नहीं

पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की चेतावनी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर कहा- राजभवन द्वारा मांगी गईं जानकारियां सरकार की ओर से नहीं दी जा रही हैं। ये संवैधानिक कर्तव्य का अपमान है। मुख्यमंत्री के इस आचरण पर उनके पास कानून और संविधान अनुसार कार्रवाई करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचता (पढ़ें पूरी खबर)

खबरें और भी हैं…