पंजाब की जेल से साजिश, हरियाणा में कत्ल: ​​​​​​​लॉरेंस गैंग के मोनू डागर ने दी 50 लाख सुपारी, सोनीपत में मारा बंबीहा गैंग का शूटर

सोनीपत3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के सोनीपत में कत्ल किए गए बंबीहा गैंग के शूटर दीपक मान उर्फ मान जैतो केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मान जैतो के कत्ल के पीछे पंजाब की जेल में बंद गैंगस्टर मोनू डागर है। मोनू डागर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में भी शामिल था। उसने मान जैतो के कत्ल के लिए शूटरों को 50 लाख की सुपारी दी थी। मोनू डागर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा है। जिसे मूसेवाला मर्डर में गिरफ्तार किया गया था। मान जैतो का मर्डर सोनीपत के हरसाना कलां गांव में किया गया। उसके सिर और चेहरे पर 4 गोलियां मारी गई थी।

सोनीपत में पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने के बाद खेतों में पड़े शूटर।

सोनीपत में पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने के बाद खेतों में पड़े शूटर।

गिरफ्तार शूटरों ने कबूला सच
सोनीपत पुलिस के मुताबिक मान जैतो के कत्ल में 4 शूटर गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें मंजीत, चेतन, ओजस और जगबीर शामिल हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि मोनू डागर ने मान जैतो के कत्ल के लिए उनसे 50 लाख में सौदा किया था। खास बात यह है कि मान जैतो के कत्ल में शामिल शूटर ओजस पहले भी मोनू डागर के साथ क्राइम में इन्वॉल्व रहा है। उसे रोहतक में गिरफ्तार भी किया गया था।

बता दें कि पुलिस ने इन चारों शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इनमें मंजीत, चेतन और ओजस को पुलिस की गोली लगी थी जबकि जगबीर भी जख्मी हुआ था।

मोनू डागर को पंजाब से हरियाणा लाएगी पुलिस
पुलिस के मुताबिक इस मामले में पूछताछ के लिए मोनू डागर को पंजाब से हरियाणा लाया जाएगा। हत्या के आरोपियों के कबूलनामे के बाद पुलिस पूरी साजिश जानने के लिए मोनू का प्रोडक्शन वारंट लेगी। पुलिस यह जानना चाहती है कि मोनू डागर ने शूटरों से कैसे संपर्क किया। सुपारी मनी कैसे डिलीवर की जानी थी। चूंकि यह चारों शूटर उसी गढ़ी सिसाना गांव के रहने वाले हैं, जहां का मूसेवाला कत्लकांड में शामिल शूटर प्रियवर्त फौजी था। ऐसे में शूटर हायर करने में मोनू डागर के साथ फौजी का रोल भी जांच के दायरे में है।

मान जैतो के चैलेंज के बाद गोल्डी बराड़ ने कहा था-मैंने मरवाया
मान जैतो ने कनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह सुक्खा दुन्नेके के कत्ल के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट डाली थी। दरअसल, सुक्खा दुन्नेके के कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। गोल्डी बराड़ मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है।

मान जैतो ने पोस्ट में गोल्डी बराड़ को जिम्मेदारी एक्सपर्ट कहकर तंज कसते हुए कहा था कि मैंने गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ को मारा। मुझसे तो बदला ले नहीं सका। इसके बाद जब मान जैतो का कत्ल हुआ तो गोल्डी ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि लंबे सब्र के बाद भाई की हत्या का बदला ले लिया है।

खबरें और भी हैं…