पंजाब कांग्रेस के नए इंचार्ज का इंटरव्यू: देवेंद्र यादव बोले- बातचीत से सुलझाएंगे बाजवा-वड़िंग और सिद्धू का मसला, नाराज नेताओं को सम्मान देंगे

चंडीगढ़23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस हाईकमान ने एक दिन पहले हरीश चौधरी को हटाकर दिल्ली के नेता देवेंद्र यादव को पंजाब का इंचार्ज लगाया है।

लोकसभा चुनाव और आम आदमी पार्टी के गठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस हाईकमान व पंजाब कांग्रेस के बीच छिड़े घमासान में हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी की छुट्टी कर दी है। उनकी जगह दिल्ली के पूर्व विधायक देवेंद्र यादव को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरीश चौधरी को हटाकर ऐसे समय में देवेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपने के पीछे कई राजनीतिक कारण माने जा रहे हैं। देवेंद्र दिल्ली के कांग्रेस नेता हैं।

यह परिवर्तन ऐसे वक्त में हुआ है, जब इंडिया गठबंधन को लेकर