नैनीताल में दो मंजिला मकान ढहा: आसपास में मकानों में भी दरारें आईं, देखें वीडियो…

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित चार्टन लॉज में एक दो मंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आकर गिर गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। हादसे से पहले मकान खाली करवा लिया गया था। 23 सितंबर की सुबह हुए भूस्खलन से क्षेत्र में अन्य घर भी खतरे की जद में आ गए हैं। कुछ घरों में दरारें आ गई हैं। लोगों का कहना है कि दरारें धीरे-धीरे बढ़ रही हैं। अब आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है। वीडियो देखें…