नीरज चोपड़ा का जेवलिन हो रहा नीलाम: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 7 अक्टूबर तक लगा सकते हैं बोली, गंगा को निर्मल बनाने में खर्च होगी जमा राशि

  • हिंदी समाचार
  • स्थानीय
  • हरियाणा
  • Panipat
  • पानीपत के नीरज चोपड़ा ने पहली बार टोक्यो ओलंपिक के एथलेटिक्स में देश को दिलाया गोल्ड मेडल, 7 अक्टूबर को ऑनलाइन बोली लगा सकते हैं

पानीपत7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री को जेवलीन भेंट करते नीरज चोपड़ा। फाइल फोटो।

भारत को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा के जेवलिन की ई-नीलामी शुरू हो चुकी है। इसे लेकर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की वेबसाइट पर ऑनलाइन बोली लगाई जा सकती है। यह बोली 7 अक्टूबर तक जारी रहेगी। सबसे अधिक बोली लगाने वाला जेवलिन को अपने नाम कर सकता है। नीरज चोपड़ा के जेवलिन से मिलने वाले राशि को नमामि गंगे योजना में दिया जाएगा। ताकि गंगा को निर्मल बनाया जा सके।

जापान के टोक्यो में हुए ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों ने अपने-अपने स्पोर्ट्स गियर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए थे। कार्यक्रम के दौरान ही प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के स्पोर्ट्स गियर लेकर उन्हें ऑक्शन के लिए रखने की बात कही थी।

अब स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोक्यो ओलिंपिक के फील्ड एंड ट्रैक इवेंट्स में देश के पहला गोल्ड मेडल जीतने वाले पानीपत के नीरज चोपड़ा के जेवलिन को भी नीलामी के लिए रखा है। नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में सबसे अधिक दूसरी का थ्रो किया था। इस जेवलिन को ई-ऑक्शन के जरिए अपना बनाया जा सकता है।

SAI की ओर से जारी वीडियो को नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

SAI की ओर से जारी वीडियो को नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

नीरज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया वीडियो
SAI की ओर से जेवलिन के नीलामी की एक वीडियो जारी की गई है। इस वीडियो को नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है।

नमामि गंगे योजना में जाएगी राशि
नीरज चोपड़ा के जेवलिन से मिलने वाली राशि को केंद्र सरकार की नमामि गंगे योजना में दिया जाएगा। इस राशि से गंगा को निर्मल बनाने में मदद मिलेगी। 7 अक्टूबर तक नीरज चोपड़ा के जेवलिन की ऑनलाइन बोली लगा सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

.