देश के 15 राज्यों में कोहरा, MP-हरियाणा में जीरो विजिबिलिटी: दिल्ली में 30 फ्लाइट्स प्रभावित; दक्षिण भारत में अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट

  • Hindi News
  • National
  • Weather Update; Delhi Zero Visibility | MP Rajasthan Punjab UP Cold Wave Alert

नई दिल्ली34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में घने कोहरे के कारण गाड़ियों की लाइटें जलानी पड़ीं। यूपी के गोरखपुर में मंगलवार सुबह विजिबिलिटी लगभग जीरो रही।

देश के 15 राज्य ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर विजिबिलिटी जीरो पहुंच गई है। दिल्ली में मंगलवार (26 दिसंबर) सुबह घने कोहरे के साथ तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। धुंध के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर लगभग 30 फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं।

हरियाणा के अंबाला में आज सुबह 5:30 बजे विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। कुछ जगहों पर 7:30 बजे से 10:30 बजे तक 10 मीटर विजिबिलिटी रही। मौसम विभाग ने 31 शहरों में कोहरे को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। धुंध के बीच सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दीं।

मध्य प्रदेश में दो दिनों तक कोहरा का अलर्ट जारी है। 26 और 27 दिसंबर को ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना में बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने की आशंका है। छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में 200 से 500 मीटर तक विजिबिलिटी रह सकती है।

वहीं दक्षिण भारत में 31 दिसंबर तक बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि केरल, माहे, तमिलनाडु, पुड्डुचैरी, कराईकल और लक्षद्वीप में आज से अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया फॉग मैप

IMD ने देश का फॉग मैप जारी किया है। इसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में धुंध दिखाया गया है। यलो सर्कल वाले एरिया कोहरे से ज्यादा प्रभावित हैं।

IMD ने देश का फॉग मैप जारी किया है। इसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में धुंध दिखाया गया है। यलो सर्कल वाले एरिया कोहरे से ज्यादा प्रभावित हैं।

7 राज्यों में बहुत घना कोहरा, 8 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बहुत घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। इस दौरान यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रह सकती है।

वहीं, ओडिशा, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। यहां विजिबिलिटी रेंज 50 मीटर तक रहने की आशंका है।

नए साल में बारिश की आशंका
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इससे राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और तमिलनाडु में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश होगी। इस सिस्टम का असर 2 जनवरी को भी रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

राज्यों में मौसम का हाल…

MP में 30 दिसंबर से बारिश-ओले का अलर्ट, दो दिन घना कोहरा; कई शहरों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहेगी

मध्यप्रदेश आज और कल यानी 26-27 दिसंबर को घने कोहरे के आगोश में रहेगा। 29 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो जाएगा। इसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक बारिश होने के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इसका मतलब है कि नए साल की शुरुआत बदले हुए मौसम से ही होगी। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार में 2 जनवरी से हल्की बारिश की संभावना, न्यू ईयर से गिरेगा तापमान; पटना में सुबह छाया रहा कोहरा

बिहार में मंगलवार (26 दिसंबर) को मौसम साफ रहेगा। सुबह में हल्के कुहासे के बाद दिन में सोमवार की तरह ही धूप निकलेगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक राज्य के अधिकांश भागों में हल्का से मध्यम कुहासा छाने का अनुमान जताया है।

हालांकि, 29 दिसंबर से उत्तर-पश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मौसम को प्रभावित करेगा। 2 जनवरी से बिहार के अधिकांश भागों में 2 हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…