दिल्ली में SCO की एंटी टेरर बॉडी की बैठक आज: पाकिस्तान भी हुआ शामिल; आतंकवाद को रोकने के मकसद से हो रही मीटिंग

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत सोमवार को नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की एंटी टेरर बॉडी रीजनल एंटी टेररिस्ट स्ट्रक्चर (RATS) बैठक की मेजबानी कर रहा है। इसमें SCO के सभी सदस्य देश भाग ले रहे हैं। बैठक में पाकिस्तान से तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ है।

पाकिस्तान का डेलीगेशन शनिवार को वाघा वॉर्डर से भारत पहुंचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल 20 मई तक भारत में रहेगा। हालांकि, चीन इस बार कोरोना के चलते बैठक में हिस्सा नहीं ले पाया।

RATS का उद्देशय
RATS का मुख्य उद्देशय क्षेत्र में आतंकवाद, अलगाववाद का मुकाबला करना है। SCO 2001 में अस्तित्व में आया था। साल 2017 में भारत और पाकिस्तान इसके सदस्य बने थे।

मास्को में मिले SCO सदस्य देशों के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर्स
पिछले महीने, SCO सदस्य देशों के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर्स ने मास्को में मिले थे, जहां उन्होंने अफगानिस्तान में जल्द से जल्द एक समावेशी सरकार के बनाने पर चर्चा की थी। तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा है।

इससे पहले नवंबर में, अफगानिस्तान पर तीसरी क्षेत्रीय सुरक्षा बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। इसमें भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषदों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने भाग लिया था। बैठक में अफगानिस्तान के हालातों पर चर्चा की गई थी।

खबरें और भी हैं…

.