दिल्ली में होटल मालिक की हत्या: 8 साल के बेटे का भी गला काटा, सोते समय वार; बेड पर दोनों की खून से सनी लाश मिली

  • Hindi News
  • National
  • A Father And His Eight year old Son Were Found Dead Inside Their House In Central Delhi

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस के मुताबिक, दोनों का गला काटा गया था और उनके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। शव बिस्तर पर पड़ा था।

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में शनिवार को 35 साल के होटल मालिक और उसके आठ साल बेटे की घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी गई। पीड़ित अनुज की पत्नी जब दोपहर को घर लौटी तो उन्हें पति और बेटे रौनक की लाश मिली।

पुलिस के मुताबिक, पिता-पुत्र के शव उस इमारत की पहली मंजिल पर पाए गए जहां अनुज अपने परिवार के साथ रहता था। दोनों का गला काटा गया था और उनके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। शव बिस्तर पर पड़ा था। आशंका है कि अनुज और उनके बेटे पर सोते समय हमला किया गया।

यह तस्वीर अनुज के घर के बाहर की है। घर की पहली मंजिल पर मर्डर किया गया।

यह तस्वीर अनुज के घर के बाहर की है। घर की पहली मंजिल पर मर्डर किया गया।

होटल के नौकर पर शक, घर से कीमती सामान भी गायब
शुरुआती जांच से पता चलता है कि मुख्य संदिग्ध होटल का नौकर है, जिसे हाल ही में अनुज ने काम पर रखा था। वह फिलहाल फरार है। साथ ही, घर से कई कीमती सामान गायब हैं, जिससे पुलिस लूट की आशंका जता रही है।

पुलिस के मुताबिक, अनुज ने हाल ही में द्वारका में एक घर खरीदा था, जहां वह अक्सर जाता था। शुक्रवार को अनुज, उनकी मां, पत्नी और दो बच्चे कुछ पूजा-अर्चना के लिए अपने नए घर गए थे। अनुज और उनका बेटा पुराने घर लौट आए, जहां उनकी हत्या कर दी गई।

घर का दरवाजा अंदर से बंद था, सीढ़ी लगाकर पत्नी ऊपर चढ़ी
अनुज की पत्नी के मुताबिक, वह जिस घर में रहती है उसमें नीचे ढाबा है और ऊपर उनका परिवार रहता है। जब वह अपने नए घर से लौटी तो ढाबे का शटर अंदर से बंद था। पत्नी ने काफी देर तक शटर खटखटाया जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोस से सीढ़ी लेकर पहली मंजिल के कमरे में गई। जहां कमरे में उसके पति और बेटे का शव पड़ा था।

ये खबर भी पढ़ें…

हत्या के 2 साल बाद मिला महिला कॉन्स्टेबल का कंकाल:साथी हवलदार ने मर्डर किया

दिल्ली पुलिस ने 2 अक्टूबर को दो साल पुराने महिला कॉन्स्टेबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझा ली थी। पुलिस ने इस केस में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल सुरेंद्र राणा और उसके दो साथियों को अरेस्ट किया है। आरोपी ने बताया कि वह मोना नाम की महिला से प्यार करता था। जब उसने शादी से मना किया तो उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक नाले में छुपा दिया। उस पर पत्थर रख दिए। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…