दिल्ली में कपल ने महीनेभर का बच्चा चुराया: बेटी ने रक्षाबंधन पर भाई लाने को कहा था, सगे भाई की पिछली साल मौत हुई थी

नई दिल्ली33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के एक कपल पर महीनेभर का बच्चा चुराने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि पिछले कपल की बेटी ने पैरेंट्स से रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए भाई लाने को कहा था। जिसके बाद उन्होंने फुटपाथ पर रहने वाले दंपत्ति का बच्चा चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने के मुताबिक, गुरुवार सुबह 4.34 बजे पुलिस को फुटपाथ पर रहने वाले एक कपल के बच्चे के अपहरण होने की शिकायत मिली थी। बच्चे की मां दिव्यांग है, उन्होंने बताया कि सुबह करीब तीन बजे से उनका बच्चा गायब है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो बाइक पर दो लोग इलाके में घूमते दिखे।

जांच में पता चला कि बाइक संजय नाम के शख्स के नाम से रजिस्टर्ड है। इसके बाद पुलिस ने महिला स्टाफ के साथ करीब 15 लोगों की टीम के साथ संजय के घर तलाशी ली। यहां उन्हें बच्चा मिल गया।

आरोपियों की पहचान टैगोर गार्डन के रघुबीर नगर में रहने वाले संजय गुप्ता (41 साल) और अनीता गुप्ता (36) के रूप में हुई है। पिछले साल उनके 17 साल की बेटे की मौत हो गई थी। दोनों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं…