दिल्ली के कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान स्टेज गिरा: एक की मौत, 17 घायल; सिंगर बी प्राक के भजन सुनने सैकड़ों लोग पहुंचे थे

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ये वीडियो जागरण के दौराण स्टेज गिरने की है। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति हो गई।

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में शनिवार रात माता जागरण के दौरान स्टेज गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि 1500 से ज्यादा लोगों की भीड़ सिंगर बी प्राक के भजन सुनने पहुंची थी।

इसी दौरान स्टेज पर काफी संख्या में लोग चढ़ गए, जिससे यह हादसा हो गया। स्टेज गिरने के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्टेज लकड़ी और लोहे का बना था। घायलों में कुछ लोगों को फ्रैक्चर आया है। प्रोग्राम के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सिंगर बी प्राक ने वीडियो जारी कर घटना को लेकर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए उन्होंने कहा कि मैं बहुत मायूस और दुखी हूं। जिनको भी चोटें आई हैं, उम्मीद करता हूं कि वो सब ठीक हो जाएं।

मैंने पहली बार ऐसी घटना अपने सामने होते देखी है। हमें आगे से बहुत ध्यान रखना होगा। मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। हमें बच्चे-बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए। जान से बढ़कर कुछ नहीं है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…