दिल्ली एयरपोर्ट पर सीधी टक्कर से बची दो फ्लाइट: रनवे पर एक फ्लाइट के रहते दूसरी फ्लाइट ने टेकऑफ किया; ATC अधिकारी को हटाया गया

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पैरेलल रनवे के बीच में कम दूरी होने से एक समय पर दो फ्लाइट के टेकऑफ और लैंडिग करने पर टक्कर हो सकती है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार को विस्तारा की दो फ्लाइट सीधी टक्कर होने से बच गई। ATC की चूक से अहमदाबाद-दिल्ली फ्लाइट संख्या VTI926 और दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट संख्या UK725 एकसाथ रनवे पर आ गए। दोनों फ्लाइट में करीब 300 यात्री सवार थे।

NDTV के मुताबिक, अहमदाबाद-दिल्ली फ्लाइट संख्या VTI926 की पैरेलल रनवे 29L पर लैंडिंग हुई थी। ATC अधिकारी से फ्लाइट को रनवे 29R होते हुए पार्किंग में जाने का सिग्नल दिया।जिसके बाद फ्लाइट की महिला पायलट सोनू गिल (45) आगे बढ़ीं।

पायलट के बताने पर दूसरी फ्लाइट को टेकऑफ से रोका
इसी दौरान ATC अधिकारी ने फ्लाइट संख्या VTI725 को रनवे 29R से टेकऑफ के लिए भी कह दिया। तभी महिला पायलट ने ATC अधिकारी को बताया कि उनकी फ्लाइट भी उसी रनवे पर है। जिसके बाद ATC अधिकारी को अपनी गलती का एहसास हुआ और दिल्ली-बागडोदरा फ्लाइट को टेकऑफ से रोका।

DGCA ने ATC अधिकारी को पद से हटाया
तब तक दोनों फ्लाइट के बीच सिर्फ 1.8 किमी की दूरी रह गई थी। जरा सी देर और होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, DGCA ने इतनी बड़ी चूक के लिए जिम्मेदार ATC अधिकारी को पद से हटा दिया है।

एक समय पर दो फ्लाइट को टेकऑफ और लैंडिग की इजाजत नहीं
न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि अगर फ्लाइट को उड़ान भरने से नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। नियमों के तहत, टेकऑफ या लैंडिंग के समय रनवे के आसपास भी किसी फ्लाइट को आवाजाही की अनुमति नहीं है।

पैरेलल रनवे के बीच की दूरी कम होने से टक्कर की संभावना
सीनियर पायलट और सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन के फाउंडर कैप्टन अमित सिंह ने बताया कि आमतौर पर पैरेलल रनवे पर किसी फ्लाइट को तब तक टेकऑफ क्लीयरेंस जारी नहीं किया जाता जब तक कि दूसरी फ्लाइट रनवे पर उतरी न हो।

हालांकि, किसी चूक के कारण ऐसी स्थिति आए तो लैंड करने वाली फ्लाइट को हवा में थोड़ी देर चक्कर लगाने लिए कहा जाता है। पैरेलल रनवे के बीच की दूरी बहुत कम होती है, जिससे एक समय में टेकऑफ या लैंडिग के समय दो फ्लाइट टकरा सकती है।

दिल्ली एयरपोर्ट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

स्पाइसजेट की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में महिला और क्रू मेंबर की आपत्तिजनक फोटो खींचीं

दिल्ली से मुंबई के लिए जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट में ​​एक यात्री ने छिपकर केबिन क्रू की सदस्य और अन्य महिला यात्री की आपत्तिजनक फोटो ली। घटना 16 अगस्त को हुई थी। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा- दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट में यात्री ने छिपकर फ़्लाइट अटेंडेंट और अन्य महिला के वीडियो बनाए और आपत्तिजनक फोटो ली। ये बेहद संगीन मामला है। हम पुलिस और डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को नोटिस जारी कर रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

टोरंटो-दिल्ली फ्लाइट में पैसेंजर ने क्रू मेंबर संग मारपीट की:टॉयलेट का दरवाजा तोड़ा, स्मोकिंग की

एअर इंडिया की टोरंटो-दिल्ली फ्लाइट में नेपाली पैसेंजर ने क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी की,टॉयलेट में स्मोक किया और दरवाजा तोड़ा और दूसरे पैसेंजर्स के साथ मारपीट की। यह घटना 8 जुलाई को हुई। दिल्ली पहुंचते ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…