दाल रोटी घर दी, दिवाली अमृतसर दी: रोशनी से सजा दरबार साहिब; शाम को होगी दीपमाला और आतिशबाजी; तस्वीरों में देखें खूबसूरती

अमृतसर3 घंटे पहले

सुंदर लाइटों से सजा श्री दरबार साहिब।

दिवाली व बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर दरबार साहिब को सुंदर रोशनी से सजाया गया है। इसकी खूबसूरती इतनी हो गई कि पूरे दरबार साहिब को एक टक नजर ही देखते रह जाएंगे। दरबार साहिब की इसी खूबसूरती के बाद कहा जाता है- दाल रोटी घर की दिवाली अमृतसर की। आज दरबार साहिब में डेढ़ लाख से अधिक लोग माथा टेकेंगे। शाम का दृश्य तो और भी मनमोहक होगा, जब पूरे सरोवर के चारों तरफ दीपमाला की जाएगी।

श्री अकाल तख्त साहिब के सामने बैठी एक श्रद्धालु।

पूरे भारत में हिंदू जहां श्री राम के आयोध्या वापसी पर दिवाली मनाते हैं, उसी तरह सिख धर्म में आज के दिन को बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाते हैं। इस उपलक्ष्य में पूरे दरबार साहिब को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। इससे सोने से बने इस मंदिर की खूबसूरती कई गुणा बढ़ जाती है। देश विदेश से आज के दिन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तैयारियां सुबह से ही शुरु हो जाती है। लंगर में दाल-रोटी के अलावा खीर, जलेबी भी श्रद्धालुओं को परोसी जाती हैं। शाम आतिशबाजी की जाएगी। बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए दरबार साहिब में इस साल ईको पटाखे ही चलाए जाएंगे।

मन भाता दरबार साहिब।

मन भाता दरबार साहिब।

52 राजाओं को मुगलों की कैद से छुड़ाया था श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी ने

दिवाली के दिन श्री राम सीता माता और लक्ष्मण जी के साथ रावण पर विजय पाने के बाद आयोध्या लौटे थे। लेकिन सिख इतिहास में आज ही के दिन श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी ने 52 राजाओं को अपनी सूझबूझ से मुगलों की कैद से छुड़ाया था।

पूरी तरह से हरा-भरा बाबा बुढ़ा बेर।

पूरी तरह से हरा-भरा बाबा बुढ़ा बेर।

श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी को किया था जहांगीर ने कैद

सिख धर्म के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बादशाह जहांगीर ने सिखों के 6वें श्री गुरू हरगोबिंद सिंह जी को बंदी बना लिया। उन्हें ग्वालियर के किले में कैद कर दिया जहां पहले से ही 52 हिन्दू राजा कैद थे। लेकिन संयोग से जब जहांगीर ने श्री गुरू हरगोबिंद सिंह जी को कैद किया, वह बहुत बीमार पड़ गया। काफी इलाज के बाद भी वह ठीक नहीं हो रहा था। काजी ने सलाह दी कि वह श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी को छोड़ दें। लेकिन श्री हरगोबिंद सिंह जी ने अकेले जाने से मना कर दिया और सभी राजाओं को रिहा करने के लिए कहा।

अमृत सरोवर में स्नान करता एक श्रद्धालु।

अमृत सरोवर में स्नान करता एक श्रद्धालु।

जब गुरु हरगोबिंद सिंह जी ने धारण किया था 52 कलियों वाला कुर्ता

गुरु हरगोबिंद सिंह जी की बात सुनने के बाद जहांगीर ने भी शर्त रख दी कि वही राजा उनके साथ बाहर जाएगा, जो उनके पहनावे की कलि को पकड़ पाएगा। लेकिन श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी ने एक ऐसा कुर्ता पहना, जिसकी 52 कलियां थी। जिसे पकड़ कर सभी 52 राजे ग्वालियर के किले से बाहर आ गए थे। उन्हीं के आजाद होने पर दिवाली के दिन को बंदी छोड़ दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

सुंदर रोशनियों से सजा रामगढ़िया बूंगा।

सुंदर रोशनियों से सजा रामगढ़िया बूंगा।

दुख भंजनी बेरी के समीप नतमस्तक होते हुए श्रद्धालु।

दुख भंजनी बेरी के समीप नतमस्तक होते हुए श्रद्धालु।

गुरु घर में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की लगी भीड़।

गुरु घर में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की लगी भीड़।

दीवान हाल मंजी साहिब।

दीवान हाल मंजी साहिब।

खबरें और भी हैं…

.