तेलंगाना CM की संपत्ति 59 करोड़, गाड़ी एक भी नहीं: 25 करोड़ की देनदारी, 9 केस; बेटे और मंत्री KTR की संपत्ति 9 करोड़ बढ़ी

  • Hindi News
  • National
  • KCR Rao Net Worth; Telangana Election Candidates Property Details | KT Rama Rao

हैदराबाद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

KCR ने अपने चुनावी हलफनामे में हिंदू अविभाजित परिवार का भी ब्योरा दिया है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और BRS सुप्रीमो के चंद्रशेखर राव (KCR) और उनके बेटे और राज्य सरकार के मंत्री केटी रामाराव (KTR) ने बुधवार को अपना नॉमिनेशन फॉर्म भरा। KCR के हलफनामे के मुताबिक उनके पास कार नहीं है और वो एक हिन्दू अनडिवाइडेड फैमिली (HUF) यानी अविभाजित हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, KCR के खिलाफ 9 मामले लंबित हैं, जिनमें से एक भी आपराधिक मामला नहीं है। ये सभी मामले तेलंगाना राज्य आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए थे। वहीं, KTR के खिलाफ 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 5 मामले तेलंगाना आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए थे। रेलवे एक्ट के तहत एक केस में वो आरोपी बनाए गए थे। हालांकि कोर्ट ने उन्हें छोड़ दिया था।

KCR के पास कोई ज्वेलरी नहीं, पत्नी के पास पौने 3 किलो सोना
KCR की पत्नी शोभा के नाम 7 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति है। वहीं, HUF में शोभा के नाम 9 करोड़ से अधिक चल संपत्ति है। साथ ही उनके पास 1 करोड़ 50 लाख कीमत के 2 किलो 810 ग्राम की गोल्ड-डायमंड की ज्वेलरी और अन्य कीमती समान हैं।

KCR के नाम अचल संपत्ति की वर्तमान बाजार में कुल कीमत 8 करोड़ 50 लाख है। वहीं HUF में उनके पास कुल 15 करोड़ की अचल संपत्ति है। KCR के पास कोई ज्वेलरी नहीं है।

2019 से 2023 में राव का IT रिटर्न घटा
KCR की ओर से दाखिल किया गया इनकम टैक्स रिटर्न 31 मार्च 2023 को 1 करोड़ 60 लाख रहा। वहीं ये आंकड़ा 31 मार्च 2019 को 1 करोड़ 74 लाख था। 31 मार्च 2023 को राव की पत्नी की आय 8 लाख 68 लाख रही और राव के HUF से 7 करोड़ 88 लाख की रकम भेजी या प्राप्त की गई है। साथ ही राव के HUF में कई गाड़ियां और ट्रैक्टर शामिल हैं।

KTR की 2018 से संपत्ति बढ़ी, पत्नी के पास पौने 5 किलो सोना
हलफनामे के मुताबिक, KTR की पत्नी शैलिमा के पास 26 करोड़ 40 लाख की चल संपत्ति है, जिसमें 4 किलो 700 ग्राम की गोल्ड-डायमंड ज्वेलरी और अन्य कीमती समान शामिल हैं। उनकी पत्नी के पास 11 करोड़ 20 लाख की देनदारी है।

वहीं, KTR के पास 2018 के मुकाबले अचल संपत्ति में 9 करोड़ 10 लाख और आय में 10 करोड़ 46 लाख की बढ़त हुई। साथ ही रामाराव की पत्नी के पास कुल 7 करोड़ 42 लाख और बेटी के नाम 46 लाख 70 हजार कीमत की अचल संपत्ति है।

तेलंगाना चुनाव से जुड़ी और भी खबरें पढ़िए…

राहुल बोले- KCR ने जितना पैसा चुराया, कांग्रेस लौटाएगी:तेलंगाना की महिलाओं के खाते में 2500 रुपए भेजेंगे, हर महीने 4 हजार का फायदा होगा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तेलंगाना में चुनावी दौरे पर हैं। गुरुवार (2 नवंबर) को उन्होंने अम्बाटपल्ली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री केसीआर ने जनता का जितना पैसा चोरी किया है, कांग्रेस सबको उतना पैसा लौटाएगी। पूरी खबर पढ़िए…

ओवैसी बोले- BJP में नफरत फैलाने वालों को प्रमोशन:तेलंगाना में टी राजा को टिकट देने पर कहा- नूपुर शर्मा को भी PM से आशीर्वाद मिलेगा

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार 22 अक्टूबर को 52 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की। पार्टी ने राज्य में अपने 4 में से 3 सांसदों को टिकट दिया है। इसके अलावा राज्य में भाजपा के इकलौते विधायक टी राजा सिंह को भी टिकट मिला है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…