टाइटलर के मुद्दे पर फंसी पंजाब कांग्रेस: विरोधी कर रहे हमले, अपने ही नेता उठा रहे सवाल, CM चन्नी और नवजोत सिद्धू ने साधी चुप्पी

चंडीगढ़8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जगदीश टाइटलर

सिख कत्लेआम के आरोपी जगदीश टाइटलर को दिल्ली कांग्रेस का स्थायी मेंबर बनाने पर पंजाब कांग्रेस फंस गई है। एक तरफ विरोधी कांग्रेस को घेर रहे हैं तो अपने ही नेता सवाल उठा रहे हैं। पूरे मामले पर CM चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू ने चुप्पी साध रखी है। जगदीश टाइटलर के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में मामला चल रहा है।

ऐसे में आने वाले पंजाब चुनाव में यह कांग्रेस के गले की फांस बन सकता है। अंदरूनी तौर पर कांग्रेस नेता भी चुनाव से ऐन पहले इस तरह के विवाद से नाखुश हैं। सिख कत्लेआम हमेशा पंजाब में कांग्रेस की कमजोरी रहे हैं। जगदीश टाइटलर को लेकर कुछ दिन पहले विवाद शुरू हुआ। तब पता चला कि टाइटलर को दिल्ली कांग्रेस ने स्थायी मेंबर यानी परमानेंट इनवाइटी बना दिया है।

इसे लेकर सबसे पहले भाजपा के IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि क्या पंजाब इसे सुन रहा है। हालांकि कांग्रेस ने सफाई दी थी कि पूर्व सांसद होने के नाते टाइटलर पहले से ही स्थायी मेंबर हैं। इसमें कुछ भी नया नहीं है।

मनजिंदर सिरसा

मनजिंदर सिरसा

सिरसा ने खोला था मोर्चा
इसके बाद अकाली नेता मनजिंदर सिरसा ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने टाइटलर के बहाने सीधे गांधी परिवार पर सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि केस की सुनवाई होने वाली है, जिससे गांधी परिवार डरा हुआ है। वह टाइटलर को संदेश दे रहे हैं कि हम उनके साथ हैं। इसके बाद पंजाब में अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल और प्रवक्ता डॉ. दलजीत चीमा ने भी इस पर सवाल उठाते हुए सीएम चन्नी से स्पष्टीकरण तक मांग लिया।

सुनील जाखड़

सुनील जाखड़

सुनील जाखड़ ने सोनी और CM चन्नी को घेरा
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने तो अंबिका सोनी और सीएम चरणजीत चन्नी को घेर लिया। उन्होंने तंज कसा कि इसके बारे में अंबिका सोनी और सीएम से फीडबैक जरूर लिया होगा। उन्होंने इसे पंजाब के लिए संवेदनशील मामला करार दिया। जाखड़ ने इस बहाने पंजाब में सिख चेहरे को ही सीएम बनाने का बयान देकर उनकी राह में रोड़ा अटकाने वाली अंबिका सोनी को भी घेर लिया।

सिरसा ने सिद्धू से पूछा था- क्या यह समझौता नहीं
जगदीश टाइटलर के मामले में अकाली नेता मनजिंदर सिरसा ने सीधे सिद्धू को घेरा था। उन्होंने सिद्धू का इस्तीफा ट्वीट कर पूछा कि क्या यह समझौता नहीं है। सिद्धू ने पंजाब के मुद्दों पर समझौता न करने की बात कहकर कुछ दिन पहले पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसे सिरसा ने निशाने पर लिया।

डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा

डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा

रंधावा ने पुनर्विचार के संकेत दिए
इस मामले पर डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा को भी सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि अगर टाइटलर को किसी तरह की जिम्मेदारी देने से सिखों को समस्या है तो इस फैसले पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं…

.