​​​​​​​झारखंड में ATS की रेड, पकड़े गए 7 स्लीपर सेल: अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े तार; रांची, लोहरदगा, हजारीबाग के 14 ठिकानों में कार्रवाई – Ranchi News

ATS ने 14 स्थानों पर रेड की है। जिसमें 7 आतंकी पकड़े गए हैं।

झारखंड पुलिस की एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (ATS) ने बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस ने राज्य के तीन जिले लोहरदगा, हजारीबाग, गोड्‌डा के 14 स्थानों पर छापेमारी की है। जहां से 7 आतंकियों को पकड़ा गया है। इन्हें अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट का स्लीपर सेल बताया जा

.

जिन्हें हिरासत में लिया गया है, उनमें हजारीबाग के पेलावल से एक, लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र के हेंजला से एक और रांची के चान्हो, इटकी क्षेत्रों से पांच संदिग्ध युवक शामिल हैं। एटीएस सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

अलकायदा से जुड़े तार

बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस और आईबी को यह जानकारी मिली थी कि झारखंड में अलकायदा कई जिलों में अपना नेटवर्क खड़ा कर रहा है। यह जानकारी कंफर्म होते ही बुधवार की देर रात अधिकारियों की अहम बैठक हुई। इसके बाद इस इंफॉर्मेशन को एटीएस के साथ साझा किया गया। जिसके बाद देर रात ही टीम ने कार्रवाई की।

रांची के चान्हो, इटकी क्षेत्र में ATS ने कार्रवाई की है। राजधानी रांची से 5 आतंकी के पकड़े जाने की खबर है।

ATS को हथियार भी मिले

ATS को छापेमारी के दौरान झारखंड में हथियार भी बरामद हुए हैं। टीम ने लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के हेजला में छापेमारी की। कौवाखाप से एक आतंकवादी को दो हथियारों के साथ पकड़ा गया है। आतंकी के गिरफ्तारी की पुष्टि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा ने की है।

जुलाई 2023 में लोहरदगा से आतंकी फैजान को NIA ने गिरफ्तार किया था।

जुलाई 2023 में लोहरदगा से आतंकी फैजान को NIA ने गिरफ्तार किया था।

बीते साल लोहरदगा के फैजान की हुई थी गिरफ्तारी

पिछले साल लोहरदगा से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के आतंकी फैजान उर्फ फैज की गिरफ्तारी हुई थी। 19 साल के फैजान इंटरनेट मीडिया पर लोगों को दहशत फैलाने का प्रशिक्षण दे रहा था।

उसके कॉन्टैक्ट ISIS के विदेशी संचालकों से था। ये भारत में हिंसक कार्रवाई की योजना बना रहे थे। और भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के लिए प्रयासरत थे।