झारखंड: पुलिस ने गिरिडीह-डुमरी मार्ग पर कार से 75 किलो चांदी की ईंटे बरामद की, तीन गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह

द्वारा प्रकाशित: सुभाष कुमार
अपडेटेड सन, 03 अक्टूबर 2021 12:54 PM IST

सार

यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार इन ईंटो की कीमत लगभग 35 लाख के आंकी जा रही है।

गिरीडीह-डुमरी मार्ग पर पुलिस ने कार से 75 किलो चांदी की ईंटे बरामद की।
– फोटो : social media

ख़बर सुनें

विस्तार

राज्य के गिरिडीह में चांदी तस्करी के बड़े मामले का खुलासा हुआ है। गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर पुलिस ने एक कार से 75 किलो चांदी की ईंटे बरामद की हैं। यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार इन ईंटो की कीमत 35 लाख के करीब आंकी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में तीन आरोपी अरविंद कुमार पांडे, गोविंद सोनी और ब्रह्मदेव कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले का संदेहास्पद मास्टरमाइंड राजेश गुप्ता पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। आगे मामले की जांच जारी है।

.