जीशान सिद्दीकी बोले- कांग्रेस मुस्लिमों से भेदभाव करती है: राहुल से मिलने के लिए मुझे 10 KG वजन कम करने को कहा गया

मुबंई19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जीशान सिद्दीकी ​वांड्रे ईस्ट से कांग्रेस विधायक और पार्टी के पूर्व नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। (फाइल फोटो)

मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद जीशान सिद्दीकी ने गुरुवार (22 फरवरी) को कांग्रेस पर हमला बोला। जीशान ने दावा किया कि राहुल गांधी से मिलने के लिए उन्हें 10 किलो वजन घटाने के लिए कहा गया था।

जीशान ​​वांड्रे ईस्ट से कांग्रेस विधायक और पार्टी के पूर्व नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। बाबा सिद्दीकी ने 8 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अजित पवार की NCP जॉइन की थी। कांग्रेस ने 21 फरवरी को जीशान को मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाया था।

इसको लेकर जीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस पर हमला बोला। जीशान ने कहा- महाराष्ट्र के नांदेड़ में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल के एक करीबी ने मुझसे कहा कि अगर उसने मिलना है, तो वजन कम करना होगा। जीशान ने पार्टी पर मुस्लिम नेताओं के साथ भेदभाव का भी आरोप लगाया।

जीशान ने पूछा- क्या मुस्लिम होना पाप है?
जीशान ने कहा- कांग्रेस में अल्पसंख्यक नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस और मुंबई यूथ कांग्रेस में सांप्रदायिकता का स्तर बाकी जगहों से अलग है। क्या कांग्रेस में मुस्लिम होना पाप है? पार्टी को जवाब देना होगा कि मुझे क्यों निशाना बनाया जा रहा है? क्या यह सिर्फ इसलिए है क्योंकि मैं मुस्लिम हूं?

जीशान ने कहा- आज तक मुंबई कांग्रेस में कोई मुस्लिम अध्यक्ष नहीं बनाया गया। अभी मुंबई में कांग्रेस के चार विधायकों में से तीन मुस्लिम हैं, लेकिन अध्यक्ष नहीं बनाए जाएंंगे। अध्यक्ष उन्हें ही बनाया जो नॉन मुस्लिम हैं। अगर मुसलमानों से कांग्रेस को इतनी ही दिक्कत है तो मुसलमानों के मसीहा बनने का ढोंग क्यों करते हैं?

जीशान ने कहा- मुंबई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने को लेकर पार्टी ने उनसे आधिकारिक तौर पर कोई बातचीत नहीं की। उन्होंने कहा- इस पद के लिए चुनाव में मुझे 90 प्रतिशत वोट हासिल हुआ था। इसके बावजूद पार्टी को उन्हें इस पद पर नियुक्त करने में नौ महीने लग गए थे।

राहुल की टीम ने कांग्रेस खत्म करने की सुपारी ली है- जीशान
जीशान सिद्दीकी ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी में फैसले लेने की आजादी नहीं है। उन्होंने कहा- मल्लिकार्जुन खड़गे इतने वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन उनके भी हाथ बंधे हुए हैं। राहुल गांधी अपना काम कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है, जैसे उनके आसपास के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को खत्म करने के लिए दूसरी पार्टियों से सुपारी ले रखी है।

ये खबरें भी पढ़े…

मुंबई के नेता बाबा सिद्दीकी NCP में शामिल:8 फरवरी को कांग्रेस से दिया था इस्तीफा, बोले- मुझे करी पत्ते की तरह इस्तेमाल किया

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी शनिवार (10 फरवरी) को अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल हो गए। सिद्दीकी ने मुंबई में डिप्टी सीएम अजित पवार और NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल सहित दूसरे नेताओं की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की। उन्होंने 8 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। पूरी खबर पढ़े

बाबा सिद्दीकी का कांग्रेस से इस्तीफा:रायपुर लोकसभा के थे प्रभारी, कहा- कुछ चीजें अनकही बेहतर; 48 साल से पार्टी में सक्रिय थे

कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और रायपुर लोकसभा प्रभारी बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी से 8 फरवरी को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी। पूरी खबर पढ़े

खबरें और भी हैं…