जम्मू-कश्मीर में पहली बार ऐसा स्वतंत्रता दिवस: श्रीनगर में फहराया गया 100 फीट ऊंचा झंडा; सभी जिले, पंचायत और स्कूल में भी झंडा वंदन

श्रीनगर4 घंटे पहलेलेखक: मुदस्सिर कुल्लू

  • कॉपी लिंक

स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर में पहली बार बड़ा बदलाव हुआ। श्रीनगर के बीचों-बीच हरि प्रभात हिल पर इस बार 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। झंडे की लंबाई 36 फीट और चौड़ाई 24 फीट थी। इसके अलावा पहली बार केंद्र शासित प्रदेश की सभी बिल्डिंग और स्कूलों में भी झंडा फहराया गया।

झंडा वंदन के बाद परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। पंचायत सदस्यों ने भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में तिरंगा फहाराया। इसके अलावा शहरभर में झंडे लगाए गए। खासतौर पर डल झील के इलाके को झंडों से सजाया गया। स्वतंत्रता दिवस के पहले श्रीनगर के लाल चौक के क्लॉक टॉवर (घंटा घर) को तिरंगे के रंग में रंग दिया गया।

श्रीनगर के लाल चौक को तिरंगे के रंग से सजाया गया। तस्वीर स्वतंत्रता दिवस से पहले की है।

श्रीनगर के लाल चौक को तिरंगे के रंग से सजाया गया। तस्वीर स्वतंत्रता दिवस से पहले की है।

पहले चुनिंदा जगहों पर होता था झंडा वंदन
यहां आर्टिकल 370 हटने से पहले तक सिर्फ जिला मुख्यालय और कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में ही झंडा वंदन होता था, लेकिन इस बार जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस से काफी पहले ही सभी जिलों में भव्य आयोजन करने का फैसला कर लिया था।

स्टेडियम में हुआ मुख्य कार्यक्रम
मुख्य कार्यक्रम शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की। स्टेडियम पर सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी फोर्स तैनात की गई थीं। एक सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक सिक्योरिटी को कई चरणों में बांटा गया था। प्रशासन ने स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्टाफ से भी अपने यहां तिरंगा फहराने और कार्यक्रम आयोजित करने को कहा था। यहां स्कूलों में पिछले एक सप्ताह से पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

15 अगस्त में होने वाली फाइनल परेड के लिए रिहर्सल करते सुरक्षाकर्मी।

15 अगस्त में होने वाली फाइनल परेड के लिए रिहर्सल करते सुरक्षाकर्मी।

स्कूलों में तैयारियां पूरी
कुपवाड़ा जिले के सरकारी स्कूल में शिक्षक बिलाल अहमद ने बताया कि हमारे यहां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। झंडा वंदन के बाद स्कूल के छात्रों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।

सुरक्षा के लिए 12 ड्रोन, एक हेलीकॉप्टर तैनात
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थीं। संदिग्धों पर नजर रखकर गहन तलाशी ली गई। सुरक्षा के लिए 12 ड्रोन भी तैनात किए गए थे। इनसे खासतौर पर लाल चौक और स्टेडियम की निगरानी गई। इसके अलावा सर्विलांस के लिए एक हेलीकॉप्टर भी तैनात रहा।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply