छिंदवाड़ा में BJP के ‘ट्रायल’ फेल इसलिए प्लान बी: जिले की सभी 7 विधानसभा सीटें हारने के बाद हाईकमान का कमल-नकुलनाथ पर फोकस

भोपाल9 घंटे पहलेलेखक: संतोष सिंह

  • कॉपी लिंक

भाजपा ने 141 मुश्किल लोकसभा सीटों को दो साल पहले ही चिह्नित कर लिया था। ये ऐसी सीटें थीं, जहां भाजपा को एक बार ही सफलता मिल पाई। छिंदवाड़ा इसी कैटेगरी की सीट है। छिंदवाड़ा की कमान पार्टी ने फायर ब्रांड नेता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को सौंपी है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कोर वोटर आदिवासी वर्ग को साधने के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में भी सेंधमारी की गई। भाजपा के तमाम दिग्गजों को मैदान में उतार दिया गया। इसके बावजूद भाजपा जिले की एक भी सीट जीत नहीं सकी। इस हार के बाद भाजपा आलाकमान अब प्लान-बी पर आगे बढ़ रहा है।

आखिर भाजपा का प्लान बी है क्या? छिंदवाड़ा सीट जीतने के लिए