चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के नेता हिरासत में: बिना परमिशन गवर्नर हाउस जा रहे थे, बैरिकेड पर चढ़े तो पुलिस ने पानी की बौछारें मारी

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Punjab Congress Chandigarh Protest Update Amarinder Singh Raja Warring, Partap Singh Bajwa CM Bhagwant Mann

चंडीगढ़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ पुलिस कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार करती हुई।

पंजाब कांग्रेस की तरफ से चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया जा रहा है। वह पंजाब-हरियाणा के बीच विवाद की वजह SYL कनाल को लेकर गवर्नर हाउस जाना चाहते थे। हालांकि वहां पहुंचने से पहले ही चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोक लिया। रास्ते में इसके लिए बैरिकेडिंग की गई थी। जब कांग्रेसी बैरिकेड पर चढ़े तो पुलिस ने पानी की बौछार मार दी। जिसके बाद कांग्रेसियों को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत दूसरे कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया।

चंडीगढ़ पुलिस के हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि किसी भी राज्य को पंजाब के पानी की एक भी बूंद नहीं देंगे।

पुलिस ने राजा वड़िंग समेत दूसरे कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने राजा वड़िंग समेत दूसरे कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

SYL पर सरकार का दोहरा मापदंड
कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाए हैं की SYL के मुद्दे पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की तरफ से दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए पानी न देने की बात कही जा रही है जबकि सुप्रीम कोर्ट में उनकी तरफ से पर भी सही से नहीं की जा रही।

अगर मुख्यमंत्री चाहे तो डिबेट के लिए तैयार
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भाजपा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के साथ डिबेट के लिए तैयार हैं, लेकिन सभी पार्टियों को बराबर समय दिया जाना चाहिए और मीडिया के सामने खुली खुली डिबेट होनी चाहिए वह हर मुद्दे पर सरकार के सवालों का जवाब देंगे।

पुलिस ने ट्रैफिक किया डायवर्ट
चंडीगढ़ पुलिस में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए सेक्टर 16 चौक से लेकर पीजीआई चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है चंडीगढ़ पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर की कंडीशन को देखते हुए लोगों से इस रास्ते पर न आने की अपील की है।

खबरें और भी हैं…