गुरुग्राम में चलती स्लीपर बस में लगी आग: दो की मौत, 12 लोग झुलसे; बस जयपुर से दिल्ली जा रही थी

गुरुग्राम16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।

गुरुग्राम में बुधवार रात एक चलती स्लीपर बस में आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए। घटना दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर झाड़सा फ्लाईओवर के पास रात 8.30 बजे हुई।

जानकारी मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। 5 घायलों को मेदांता अस्पताल और 7 घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

बस हादसे की तस्वीरें…

पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों की मदद की।

पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों की मदद की।

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

सभी घायलों को मेदांता और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी घायलों को मेदांता और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

30-50 फीसदी तक जले यात्री
गुरुग्राम के सिविल अस्पताल के डॉ. मानव ने बताया कि हमारी टीम सात घायल लोगों का इलाज कर रही है। सभी घायल 30 से 50 फीसदी तक जल गए हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

वहीं, घटना को लेकर ACP क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि बस अरूणाचल प्रदेश की है, जिसका नंबर AR 01 K 7707 है। घटनास्थल से दो लोगों की डेड बॉडी रिकवर की गई है। बस में सवार सभी लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें…

महाराष्ट्र में बस हादसा, 25 की जलकर मौत, टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकराई बस

महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक बस हादसा हो गया। नागपुर से पुणे जा रही बस खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई, जिससे उसमें आग लग गई। बस में 33 लोग सवार थे, जिसमें 25 की जलने से मौके पर मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती बस में लगी आग, दिल्ली से आ रही थी टूरिस्ट बस

आगरा के यमुना एक्सप्रेस वे पर एक टूरिस्ट बस में आग लग गई। बस में रखा सामान जल गया। गनीमत की बात रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा की ओर से एक टूरिस्ट बस आ रही थी। खंदौली टोल पार करने के बाद अचानक बस का टायर फट गया। इससे बस के पिछले टायर में आग लग गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…