खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ NIA का एक्शन: पंजाब-हरियाणा और राजस्थान समेत 6 राज्यों में 51 ​​​​​​​ठिकानों पर छापे, दो गिरफ्तार

  • Hindi News
  • National
  • NIA Raid In Six States Including Punjab Haryana Uttar Pradesh And Rajasthan; Khalistan Gangster Network

नई दिल्ली42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

NIA की कार्रवाई ऐसे समय में हो रही है, जब खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत-कनाडा के बीच विवाद चल रहा है।

खालिस्तान और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने बुधवार को 6 राज्यों में एक साथ कार्रवाई की। एजेंसी ने बुधवार सुबह पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 51 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।

यह कार्रवाई लॉरेंस, बंबीहा और अर्श डल्ला गैंग के सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर हो रही है। पंजाब के फिरोजपुर से खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के करीबी जोरा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसके मोबाइल में अर्श डल्ला के साथ चैटिंग के सबूत मिले हैं। राजस्थान के जैसलमेर से एक संदिग्ध को हिरासत लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पंजाब में करीब 30 और हरियाणा में 4 जगहों पर रेड की सूचना है। यूपी के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, अलीगढ़, सहारनपुर में NIA ने दबिश दी है। जांच एजेंसी की कार्रवाई ऐसे वक्त में सामने आई है जब खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत-कनाडा के बीच विवाद चल रहा है।

पंजाब के बठिंडा में गैंगस्टर हैरी और गुरप्रीत के घर सर्च जारी

पंजाब में 30 जगहों पर NIA रेड कर रही है।

पंजाब में 30 जगहों पर NIA रेड कर रही है।

पंजाब के फिरोजपुर, बठिंडा, लुधियाना, मोगा, फरीदकोट, पटियाला, बरनाला और मानसा में रेड की गई है। बठिंडा में बुधवार सुबह करीब 6 बजे NIA की दो टीम रामपुरा और मोड़ मंडी पहुंची। गांव जेठूके में गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी के घर टीम सर्च कर रही है। गुरी हत्या समेत कई केसों में बठिंडा पुलिस का वांटेड आरोपी है। वहीं एक टीम हैरी मोर के घर पहुंची है। हैरी भी कई मामलों में नामजद है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

राजस्थान में के 13 जिलों में आधी रात पहुंचीं NIA की टीम
राजस्थान के 13 जिलों हनुमानगढ़, झुंझुनूं, गंगानगर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, सीकर, पाली, जोधपुर ग्रामीण, बाड़मेर, कोटा ग्रामीण, भीलवाड़ा और अजमेर में NIA की टीमें मौजूद हैं और सर्च कर रही हैं। जिन ठिकानों पर NIA रेड कर रही है, उन लोगों के बैंक खातों में हुए ट्रांजेक्शन की भी जांच की जा रही है। हाल ही में राजस्थान के 10 से ज्यादा जिलों को भी खालिस्तानी के नए नक्शे में दिखाया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

हरियाणा में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और बाउंसर के ठिकानों पर दबिश

हरियाणा में NIA की टीम ने एक साथ 4 जगहों पर दबिश दी है।

हरियाणा में NIA की टीम ने एक साथ 4 जगहों पर दबिश दी है।

हरियाणा पूरी खबर यहां पढ़ें…

उत्तराखंड में गन हाउस चलाने वाले शकील अहमद के घर रेड

उत्तराखंड के बाजपुर में शकील अहमद के घर पर NIA की रेड चल रही है।

उत्तराखंड के बाजपुर में शकील अहमद के घर पर NIA की रेड चल रही है।

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर के बाजपुर में NIA की टीम ने दबिश दी है। यहां धंसारा गांव में शकील अहमद के घर पर तलाशी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, शकील अहमद बाजपुर में एक गन हाउस चलता है। उस पर खालिस्तान समर्थकों को अवैध तरीके से हथियार सप्लाई करने का आरोप है।

पिछले सात दिनों के दौरान खालिस्तानी नेटवर्क के खिलाफ NIA की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले NIA ने 21 सितंबर को पंजाब और हरियाणा में गैंगस्टर गोल्डी बरार से जुड़े 1 हजार से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। गोल्डी बरार NIA के मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल है। उस पर हाल ही में कनाडा के विनिपेग में गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके की हत्या में शामिल होने का शक है।

ये खबर भी पढ़ें…

खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर NIA का एक्शन:चंडीगढ़ और अमृतसर की प्रॉपर्टी जब्त की

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का चंडीगढ़ स्थित घर। जिसके बाहर NIA ने प्रॉपर्टी जब्त होने का नोटिस लगा दिया है।

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का चंडीगढ़ स्थित घर। जिसके बाहर NIA ने प्रॉपर्टी जब्त होने का नोटिस लगा दिया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की पंजाब और चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया है। पन्नू प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का मुखिया है। वह कनाडा और दूसरे देशों से लगातार भारत विरोधी बातें करता रहता है। हाल ही में कनाडा-भारत विवाद में उसने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को भी धमकी दी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

कनाडा में निज्जर की हत्या में 6 लोग शामिल थे:मीडिया रिपोर्ट में दावा- घेरकर 34 गोलियां मारीं

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में 6 लोग शामिल थे। ये दावा अमेरिकी न्यूज वेबसाइट वॉशिंगटन पोस्ट ने किया है। वेबसाइट को कनाडा के सरे में हुई निज्जर की हत्या का एक CCTV फुटेज मिला है। जो उन्होंने पुलिस को भी सौंपा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…