क्या आप I.N.D.I.A अलायंस को लीड करेंगी: श्रीलंका के राष्ट्रपति के सवाल पर ममता बोलीं- जनता पर डिपेंड करता है

  • Hindi News
  • National
  • Mamata Banerjee Dubai Visit Update; Ranil Wickremesinghe | Bengal Global Summit 2023

कोलकाता3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सीएम ममता बनर्जी ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ मुलाकात की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की।

इस दौरान विक्रमसिंघे ने उनसे पूछा कि क्या वो I.N.D.I.A अलायंस को लीड करेंगी। इस पर उन्होंने मुस्कराते हुए जवाब दिया- यह जनता के ऊपर डिपेंड करता है। हम कल जरूर सत्ता में आएंगे।

ममता बनर्जी 12 दिन के दुबई और स्पेन दौरे पर हैं। वो वहां एक बिजनेस समिट में भाग लेंगी। ममता ने विक्रमसिंघे को बंगाल में आयोजित होने वाले ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 के लिए आमंत्रित किया है।

7वां बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट कोलकाता में 21-23 नवंबर को आयोजित होगा। श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने भी उन्हें श्रीलंका आने का न्योता दिया है।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने ममता को दुबई एयरपोर्ट के लाउंज में देखा और बातचीत करने के लिए बुलाया।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने ममता को दुबई एयरपोर्ट के लाउंज में देखा और बातचीत करने के लिए बुलाया।

ममता बोलीं- विक्रमसिंघे ने मुझे बातचीत के लिए बुलाया मुलाकात को लेकर ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा- श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने मुझे दुबई इंटरनेशल एयरपोर्ट के लाउंज में देखा और बातचीत करने के लिए बुलाया। मैं उनके इस इन्विटेशन से काफी खुश हूं, और मैंने उन्हें कोलकाता में आयोजित होने वाले बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 का निमंत्रण दिया है।

23 सितंबर को विदेश यात्रा से लौटेंगीं ममता
बुधवार को सीएम ममता बनर्जी तीन दिवसीय बिजनेस समिट में हिस्सा लेने के लिए दुबई से स्पेन की राजधानी मैड्रिड रवाना हुईं। फ्लाइट में चढ़ने से पहले ममता ने कहा कि हम 5 साल बाद स्पेन जा रहे हैं। स्पेन ने कोलकाता पुस्तक मेले में भी भागीदारी की थी। स्पेन में बेहतर मैन्युफैक्चरिंग आर्काइव है। देखते हैं कि इससे किस हद तक विकास के नए रास्ते खुल सकते हैं। साथ ही स्पेन को कोलकाता में 21-23 नवंबर को आयोजित होने वाले बंगाल बिजनेस समिट 2023 का भी न्यौता दूंगी।

भारत से श्रीलंका का पुराना रिश्ता
भारत और श्रीलंका के बीच 2,500 साल से भी पुराने संबंध हैं। दोनों देशों ने बौद्धिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और भाषाई बातचीत के सुधारों पर काम किया है। साथ ही इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, बढ़ते व्यापार और इन्वेस्टमेंट, विकास, शिक्षा के साथ ही कई अहम मुद्दों पर साझेदारी की है।

आप ये खबर भी पढ़ सकते हैं…

ममता बनर्जी 12 दिनों के विदेश दौरे पर रवाना: स्पेन-दुबई में बिजनेस समिट में हिस्सा लेंगी, सौरव गांगुली भी साथ होंगे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 12 दिनों के स्पेन और दुबई दौरे के लिए कोलकाता एयरपोर्ट से रवाना हुई। जिसके बाद ममता स्पेन की राजधानी मैड्रिड जाएंगी। मैड्रिड में ममता तीन दिवसीय बिजनेस समिट में भाग लेंगी। पूरी खबर पढ़ें…