कोलकाता रेप-मर्डर केस, ममता की मोदी को चिट्ठी: रोज 90 रेप केस हो रहे, सख्त कानून बनाएं; आरजी कर हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा

कोलकाता30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है।

कोलकाता रेप-मर्डर केस में अब गुरुवार (22 अगस्त) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। ममता ने पीएम को लिखा कि देश में रोज दुष्कर्म के 90 मामले सामने आते हैं। इसे रोकने के लिए सख्त कानून बनना चाहिए।

इस बीच, सियालदह कोर्ट ने CBI को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट करने की अनुमति दे दी है।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को एक ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर हो गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को अरेस्ट किया है। इसके लेकर देशभर के डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ममता ने पीएम को लिखा- महिलाएं सुरक्षित महसूस करें

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लेटर लिखा।

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लेटर लिखा।

पश्चिम बंगाल की सीएम ने मोदी को लिखा- मौजूदा डेटा बताता है कि देश में रोज 90 रेप केस हो रहे हैं। ज्यादातर मामलों में रेप पीड़ित की हत्या हो जाती है। यह ट्रेंड भयावह है। यह समाज और देश के आत्मविश्वास और विवेक को झकझोरता देता है। यह हमारा कर्तव्य है कि महिलाएं सुरक्षित महसूस करें।

इसके लिए जरूरी है कि केंद्र सरकार एक कड़ा कानून बनाए, जिसमें इस तरह के जघन्य अपराध करने वाले को कड़ी सजा का प्रावधान हो। ऐसे मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाना चाहिए। पीड़ित को जल्द न्याय मिल सके, इसके लिए जरूरी है कि ट्रायल 15 दिन में पूरा कर लिया जाना चाहिए।

कोलकाता रेप-मर्डर​ मामले में 5 बड़े अपडेट्स

  1. कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि विशेष जांच टीम (SIT) तब क्यों नहीं बनाई गई, जब आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पहली बार वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे थे। आरजी कर के पूर्व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अख्तर अली ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की ED जांच को लेकर हाईकोर्ट में अपील की थी। इस पर आज सुनवाई हुई।
  2. कोलकाता रेप-मर्डर केस में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत किया है। शीर्ष कोर्ट ने कहा था कि ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर पर राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। TMC ने ये भी कहा कि CBI ने भटकाने वाले फैक्ट्स पेश किए।
  3. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इस बात पर चिंता जताई कि डॉक्टर्स से अमानवीय तरीके से काम लिया जाता है। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि डॉक्टरों को कभी-कभी 36 घंटे तक काम करना पड़ता है।
  4. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य भवन का घेराव करने के लिए मार्च निकाला। इसी दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
  5. पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों ने कहा है कि वे हड़ताल जारी रखेंगे। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान डॉक्टरों को काम पर लौटने को कहा है। दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली है।

ये खबर भी पढ़ें…

कोलकाता रेप-मर्डर केस, CBI ने कहा- सबूतों से छेड़छाड़ हुई:सुप्रीम कोर्ट बोला- 30 साल में ऐसी लापरवाही नहीं देखी; पुलिस की भूमिका पर भी संदेह

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 9 अगस्त को हुए ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में आज (22 अगस्त) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद AIIMS के डॉक्टरों ने 11 दिन से चल रही हड़ताल खत्म कर दी है। इससे पहले CJI ने कहा था कि डॉक्टर काम पर लौट आएं। अस्पतालों की स्थिति जानता हूं। मैं खुद एक सरकारी अस्पताल के फर्श पर सोया हूं, जब मेरे परिवार का एक सदस्य बीमार था। वापस आने के बाद आप पर कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…