कोरोना देश में: 36028 नए मरीजों की पहचान हुई, 39828 ठीक हुए; लगातार तीसरा दिन जब नए मरीजों से ज्यादा ठीक हुए

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • कोरोनावायरस का प्रकोप भारत के मामले और टीकाकरण लाइव अपडेट; महाराष्ट्र पुणे मध्य प्रदेश इंदौर राजस्थान उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब बिहार उपन्यास कोरोना (COVID 19) मौत टोल इंडिया टुडे मुंबई दिल्ली कोरोनावायरस समाचार

नई दिल्ली3 घंटे पहले

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के केस में मामूली कमी आई है। रविवार को 36,028 नए मरीज मिले, 39,828 ठीक हुए और 447 संक्रमितों ने जान गंवाई। यह लगातार तीसरा दिन था जब नए मरीजों से ज्यादा ठीक हुए। इससे पहले 6 अगस्त को 38,705 मरीज मिले और 40,026 ठीक हुए। 7 अगस्त को 39,068 केस आए और 43,935 रिकवर हुए।

यह भी राहत की बात है कि नए मरीजों का आंकड़ा बीते 14 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 26 जुलाई को 30,820 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। केरल में भी केस कुछ कम हुए हैं। यहां रविवार को 18,607 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव 20,108 ठीक हुए और 93 की मौत हुई। इससे एक दिन पहले यहां 20,367 केस आए थे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए:
36,028
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,828
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 447
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.19 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.11 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.28 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.96 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. केरल
यहां रविवार को 18,607 लोग संक्रमित पाए गए। 20,108 लोग ठीक हुए और 93 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 35.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 33.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,747 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.76 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां रविवार को 5,508 लोग संक्रमित पाए गए। 4,895 लोग ठीक हुए और 151 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 63.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 61.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.33 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 71,510 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में रविवार को 66 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 95 लोग ठीक हुए। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,066 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 536 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 56 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 49 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,773 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 593 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में रविवार को 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14 मरीज ठीक हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,077 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 207 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां रविवार को 10 नए मामले सामने आए और 18 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,514 लोगों की मौत हो गई। 148 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. राजस्थान
यहां रविवार को 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 15 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 237 मरीजों का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply