कोरोना दुनिया में: बीते दिन आए 6.93 लाख नए मामले, 4.55 लाख लोग ठीक हुए, 10139 की मौत; अमेरिका में 1.30 लाख केस दर्ज

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • कोरोनावायरस का प्रकोप विश्व मामले और टीकाकरण लाइव अपडेट; संयुक्त राज्य अमेरिका भारत ब्राजील फ्रांस रूस तुर्की यूके अर्जेंटीना नोवेल कोरोना कोविड 19 मौत टोल वर्ल्ड टुडे इटली जर्मनी कोरोनावायरस समाचार

वॉशिंगटन6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुनिया में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को दुनिया में संक्रमण के 6.93 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 4.55 लाख लोगों ने बीमारी को मात दी है और 10,139 संक्रमितों की इससे जान गई है।

अमेरिका में शनिवार को 1.30 लाख नए कोरोना मरीज दर्ज किए गए। यह 5 फरवरी को दर्ज किए गए 1.31 लाख मामलों के बाद एक दिन में नए मरीजों का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। यहां पर कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3.64 करोड़ हो गई है। बीते 6 दिन में ही यहां 6.40 लाख लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही यहां एक्टिव केस 59.80 लाख हो गए हैं।

एक हफ्ते में 40 लाख नए केस
WHO के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में 40 लाख नए मरीज सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा अमेरिका के हैं। वहीं जापान में पहली बार 15 हजार से ज्यादा मामले मिले। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी टोक्यो में मिल रहे हैं। वहां गुरुवार को नए मरीजों का आंकड़ा 5 हजार को पार कर गया। चीन के 18 प्रांतों में भी कोरोना के केस बढ़े हैं।

ब्रिटेन में केयर होम्स के स्टाफ के लिए वैक्सीन अनिवार्य
ब्रिटेन ने केयर होम्स में काम करने वाले सभी लोगों के लिए 11 नवंबर से कोविड वैक्सीन को अनिवार्य किया है। इसमें हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, हेयरड्रेसर और ब्यूटीशियन समेत वे सभी लोग शामिल होंगे, जो लोगों के घरों में जाकर सेवाएं मुहैया कराते हैं। ब्रिटेन में शनिवार को 31,808 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां 14,470 मरीजों ने इस बीमारी को मात दी, जबकि 92 लोगों की मौत हुई।

दुनिया में अब 20.23 करोड़ कोरोना मामले
दुनिया में अब तक कोरोना से कुल 20.23 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। 18.18 करोड़ लोगों ने इस बीमारी को मात दी है, जबकि 42.89 लाख संक्रमितों की इसके चलते जान गई है। फिलहाल दुनिया में 1.63 करोड़ मरीज अपना इलाज करा रहे हैं, जिसमें से 95,310 गंभीर हालत में हैं।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply