कैप्टन को धमकी देने पर गुरपतवंत पन्नू पर केस दर्ज: प्रतिबंधित आतंकी समूह SIKHS FOR JUSTICE के प्रमुख ने दी थी मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को मारने की धमकी

लुधियाना28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिक्ष्स फॉर जस्टिस का हैंडलर आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की हत्या करने की धमकी देने पर प्रतिबंधित आतंकी समूह SIKHS FOR JUSTICE के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन एएएस नगर में पन्नू के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकधाम अधिनियम 1967, के तहत केस दर्ज किया है।

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन SIKHS FOR JUSTICE को 10 जुलाई 2019 को गैरकानूरी एसोसिएशन घोषित किया था। गुरपतवंत पन्नू ने सोमवार को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर मुख्यमंत्री की हत्या करने की धमकी दी थी। इससे पहले पन्नू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को स्वतंत्रता दिवस पर मारने की धमकी भी दे चुका है। पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पंजाब पुलिस का साइबर सेल केस की जांच कर रहा है।

पन्नू की साजिश कामयाब नहीं होने देंगे : कैप्टन
मुख्यमंत्री कैपटन अमरिंदर सिंह ने कहा कि गुरपतवंत सिंह पन्नू अलग राज्य खालिस्तान की आड़ में गैरकानूनी कामों में लिप्त है। उसे इन कामों में कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दौर कभी वापस नहीं आने दिया जाएगा, जिसमें हजारों निर्दोश लोगों की जान चली गई। िकसी को भाी पंजाब का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।

सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब करने की फिराक में है पन्नू
गुरपतवंत सिंह पन्नू पिछले लंबे समय से प्रदेश का माहौल खराब करने के प्रयास कर रहा है। पन्नू सोशल मीडिया के जरिए या फोन कॉल से कभी सरकारी संस्थानों पर खालिस्तानी झंडा लहराने पर पैसे देने की बात करता है तो कभी राजनेताओं को मारने की धमकियां देता है। वह फोन कॉल के जरिए यहां के युवाओं को साथ जोड़ने के लिए भी प्रयास कर रहा है। उसकी देश विरोधी कार्रवाई के कारण ही उसके संगठन को प्रबंधित किया गया है।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply