केजरीवाल ने व्यापारियों से किए 7 वादे: सीएम चन्नी को बताया- कॉपी कैट, कहा- उनके ऐलान की वर्डिंग तक भी नहीं बदलते

अमृतसर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमृतसर में ‌व्यापारियों को संबोधित करते दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में व्यापारियों से मिलकर उनसे 7 वादे किए। वहीं इस दौरान केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भी निशाना साधा। उन्होंने CM चन्नी को कॉपी कैट बताते हुए कहा कि जो वादा वह करते हैं, सीएम चन्नी वही घोषणा कर देते हैं या बोर्ड पर लगा देते हैं। उसकी वर्डिंग तक भी नहीं बदलते।

अमृतसर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का संबोधन सुनते व्यापारी।

अमृतसर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का संबोधन सुनते व्यापारी।

व्यापारियों ने केजरीवाल के सामने अपनी समस्याएं रखीं कि पंजाब से यूथ विदेश जा चुका है। प्रदेश में दूसरे राज्यों से आकर लोग काम कर रहे हैं। फैन, पेपर, हैंडलूम, कंबल इंडस्ट्री खत्म हो चुकी है। व्यापारी और कारोबारी वर्ग भी अफसरशाही से तंग आकर पंजाब छोड़ रहा है। पंजाब में व्यापार को बचाने के लिए सरकार का बिल्कुल भी ध्यान नहीं हैं।

बोले- एक बार मौका दो, 5 साल में सुधार देंगे
केजरीवाल ने व्यापारियों से बात करते हुए कहा कि आपने अकाली दल और कांग्रेस दोनों को मौका दिया है। अब आम आदमी पार्टी का साथ दीजिए, व्यापार और उसका तरीका बदल देंगे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों से 7 वादे किए।

केजरीवाल के व्यापारियों से 7 वादे
1. फोकल प्वाइंट पर सुविधाएं मिलेंगी। फोकल प्वाइंट और ज्यादा बनाएंगे।
2. बिजली 24 घंटे बिजली देंगे और सस्ती भी करेंगे।
3. कमीशन बनाएंगे, जिसे चलाने वाले व्यापारी और उद्योगपति होंगे। कमीशन निर्णय ऑर्डर होगा और सरकार लागू करेगी
4. दिल्ली की तरह पंजाब में रेड राज खत्म होगा।
5. VAT और GST 6 माह में रिफंड होगा।
6. पोर्टल बनाएंगे, ताकि दुनिया आपका समान देख सके और ऑर्डर कर सके।
7. लॉ एंड ऑर्डर, अलग से व्यापारी के लिए सिक्योरिटी।

खबरें और भी हैं…

.