केंद्र सरकार निकालेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा: अधिकारी रथ प्रभारी बनाए जाएंगे; कांग्रेस बोली- सिविल सर्वेंट्स से पॉलिटिकल प्रोपेगैंडा कैसे करवा सकते हैं

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ इस साल नवंबर से अगले साल जनवरी तक निकाली जाएगी। इसके 2 महीने बाद अप्रैल में लोकसभा चुनाव शुरू हो जाएंगे।

केंद्र सरकार दीपावली के बाद देश भर में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ निकालेगी। यह यात्रा देश की 2.7 लाख ग्राम पंचायतों में जाएगी। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक लैटर शेयर किया है।

लेटर में कहा गया है कि केंद्र सरकार के 9 सालों के अचीवमेंट्स को दिखाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इसकी प्लानिंग, तैयारियों और एग्जीक्यूशन के लिए जॉइंट सेक्रेटरी, डायरेक्टर और डिप्टी सेक्रेटरी लेवल के अधिकारियों को रथ प्रभारी बनाया जाएगा।

पवन खेड़ा ने इसका विरोध करते हुए कहा कि सिविल सर्वेंट्स को पॉलिटिकल प्रोपेगैंडा करने का आदेश कैसे दिया जा सकता है। वहीं, जयराम रमेश ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी का एक और अहंकार से भरा आदेश है।

पवन खेड़ा कांग्रेस के मीडिया एंड पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन हैं। उन्होंने लैटर शेयर करते हुए केंद्र सरकार के आदेश का विरोध किया।

पवन खेड़ा कांग्रेस के मीडिया एंड पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन हैं। उन्होंने लैटर शेयर करते हुए केंद्र सरकार के आदेश का विरोध किया।

सभी 765 जिलों में तैनात किए जाएंगे रथ प्रभारी
लैटर के मुताबिक- यात्रा 20 नवंबर से शुरू होगी और अगले साल 25 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान सभी 765 जिलों में सीनियर अधिकारियों को रथ प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। यात्रा में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।

यह लैटर भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी जेएस मलिक ने चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स के लिए लिखा है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली रीजन के 15 अधिकारियों को रथ प्रभारी बनाने के लिए नॉमिनेट किया जाए।

यह लेटर 18 अक्टूबर को भेजा गया था लेकिन इसकी जानकारी आज सामने आई है।

यह लेटर 18 अक्टूबर को भेजा गया था लेकिन इसकी जानकारी आज सामने आई है।

PM मोदी ने 6 महीने का समय तय किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 महीने में सभी लोगों तक सरकारी योजनाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए ही विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

यात्रा में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम किसान, फसल बीमा योजना, पोषण अभियान, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनऔषधि योजना, विश्वकर्मा योजना और पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…