किसानों पर गाड़ी चढ़ाने के मुद्दे ने तूल पकड़ा: अखिलेश यादव ने घटना को अमानवीयता बताया, राहुल गांधी बोले- बलिदान बेकार नहीं जाने देंगे

लखनऊ/ लखीमपुर खीरी15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अखिलेश यादव और राहुल गांधी सरकार पर जमकर बरसे। – फाइल फोटो

लखीमपुर खीरी में किसानों आंदोलन पर मंत्री के बेटे के गाड़ी चढ़ाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे अभिषेक मिश्रा ‘मोनू’ ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें अब तक 5 की मौत हो चुकी है। इस मुद्दे पर विपक्ष ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है।

पढ़िए… UP के मंत्री के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाई, 5 की मौत

भाजपा का जुल्म नहीं सहेगा यूपी: अखिलेश
नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस घटना को अमानवीय बताया है। अखिलेश ने कहा है कि यही हाल रहा तो यूपी में भाजपाई न गाड़ी से चल पाएंगे, न उतर पाएंगे।

नरसंहार पर चुप रहने वालों का जमीर मर चुका: राहुल
घटना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस अमानवीय नरसंहार को देखकर भी चुप जो चुप है, वह पहले ही मर चुका है, लेकिन हम इस बलिदान को बेकार नहीं जाने देंगे। किसान सत्याग्रह ज़िंदाबाद!

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का ट्वीट।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का ट्वीट।

BJP को किसानों से नफरत: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा देश के किसानों से कितनी नफरत करती है? उन्हें जीने का हक नहीं है? यदि वे आवाज उठाएंगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका। ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है। किसान सत्याग्रह मजबूत होगा और किसान की आवाज और बुलंद होगी।

कितने किसानों की शहादत लेंगे: संजय सिंह
आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि सत्ता का ऐसा नशा न आपने कभी देखा होगा न सुना होगा। तीन आंदोलनकारी किसानों को मंत्री के बेटे ने गाड़ी से रौंदकर मार दिया। कितने किसानों की शहादत लेंगे मोदी जी? हत्यारों को गिरफ्तार करो CBI से जांच कराओ परिवार को मुआवजा दो।

आप के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह का ट्विट।

आप के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह का ट्विट।

किसानों ने दिखाए थे काले झंडे, मंत्री के बेटे ने गाड़ी चढ़ाई
दरअसल, लखीमपुर खीरी के तिकोनिया चौराहे पर रविवार सुबह 8 बजे किसानों का धरना शुरू हुआ। किसानों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी और डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर उतरने के लिए तिकोनिया में बनाए गए हेलिपेड पर कब्जा कर लिया। दोपहर 2:45 पर जब सड़क मार्ग से दोनों नेताओं का काफिला तिकोनिया चौराहे से गुजरा तो किसान काले झंडे दिखाने के लिए दौड़ पड़े।

आरोप है कि काफिले में शामिल अजय मिश्रा के बेटे अभिषेक मिश्रा ‘मोनू’ ने अपनी गाड़ी किसानों पर चढ़ा दी। यह देख किसानों का गुस्सा फूट गया। किसानों ने अभिषेक की गाड़ी के अलावा एक अन्य गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। तोड़फोड़ भी हुई है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन का दावा है कि 3 किसानों की मौत हो गई है। 8 किसान घायल हैं। उधर, जिला प्रशासन ने एक की मौत की पुष्टि की है।

खबरें और भी हैं…

.