कांग्रेस ने बंगाल की 12 सीटों पर नाम तय किए: अधीर रंजन का टिकट पक्का; TMC सभी 42 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है

  • Hindi News
  • National
  • Congress Holds CEC Meeting, Finalises Candidates For 12 Lok Sabha Seats In West Bengal

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को बैठक की। 

कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ​​​​​कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट कभी भी जारी कर सकती है। इसको लेकर मंगलवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई।

न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 12 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। बताया जा रहा है कि पार्टी ने अधीर रंजन चौधरी का टिकट पक्का कर दिया है।

CEC की बैठक में जिन राज्यों की लोकसभा सीटों को लेकर चर्चा हुई, उनमें पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, अंडमान निकोबार, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में माना जा रहा था कि कांग्रेस और TMC साथ में चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि दोनों I.N.D.I.A. में शामिल हैं, लेकिन फिर TMC ने 10 मार्च को राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इससे ये बात कन्फर्म हो गई कि सीटों को लेकर दोनों पार्टियों में सहमति नहीं बन सकी।

CEC की मीटिंग में नहीं पहुंचे राहुल गांधी
मंगलवार को हुई CEC की बैठक में राहुल गांधी शामिल नहीं हुए। इससे पहले दूसरी बैठक में भी वो शामिल नहीं हुए थे, जबकि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में ब्रेक लेने के बाद वो उस समय दिल्ली में ही थे। उम्मीदवारों के चयन के लिए जब CEC की पहली बैठक हुई थी तब राहुल गांधी यात्रा में थे।

TMC ने सभी 42 सीटों पर कैंडिडेट्स की घोषणा की

ममता बनर्जी ने कोलकाता में हुई सभा में अपने सभी प्रत्याशियों से रैंप वॉक कराया था।

ममता बनर्जी ने कोलकाता में हुई सभा में अपने सभी प्रत्याशियों से रैंप वॉक कराया था।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 10 मार्च को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी। पार्टी ने बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है।

इसके अलावा आसनसोल से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और दुर्गापुर से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का नाम शामिल है। TMC ने बशीरहाट लोकसभा सीट से एक्ट्रेस नुसरत जहां और जादवपुर सीट से एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का टिकट काट दिया है।

TMC ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए 16 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है। इनमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े चेहरे रचना बनर्जी को हुगली और दीपक अधिकारी देव को घाटल से टिकट दिया है।

केरल में भी I.N.D.I.A ब्लॉक में फूट, CPI ने 4 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए
पश्चिम बंगाल और पंजाब के बाद अब केरल में भी विपक्षी I.N.D.I.A ब्लॉक में फूट पड़ गई है। यहां गठबंधन की प्रमुख सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने सोमवार को 4 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें से राहुल गांधी की संसदीय सीट वायनाड से पार्टी ने एनी राजा को टिकट दिया है।

इसके अलावा तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर के खिलाफ पनियन रवींद्रन को टिकट दिया है। वहीं, वीएस सुनील कुमार को त्रिशूर से और अरुण कुमार को मवेलिकारा से उम्मीदवार बनाया है।

CPI ने केरल में कांग्रेस के दो दिग्गज सांसदों के खिलाफ पार्टी के प्रत्याशी घोषित किए हैं, जबकि पार्टी महासचिव डी राजा I.N.D.I.A ब्लॉक की समन्वय समिति और चुनाव रणनीति समिति के सदस्य हैं। पूरी खबर पढ़ने लिए यहां क्लिक करें …

कांग्रेस ने 12 मार्च को जारी की थी दूसरी लिस्ट
12 मार्च को कांग्रेस की जारी दूसरी लिस्ट में 43 नाम थे। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया था। वहीं, पार्टी ने 8 मार्च को जारी अपनी पहली लिस्ट में 39 नामों का ऐलान किया गया था। पूरी खबर पढ़ें

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में शामिल राज्य और वहां की सीटें।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में शामिल राज्य और वहां की सीटें।

8 मार्च को 39 सीटों के लिए पहली लिस्ट जारी की थी
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट 8 मार्च को जारी की थी। इस लिस्ट में बताया गया कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वे अभी भी वहीं से सांसद हैं। राहुल के अलावा भूपेश बघेल और शशि थरूर के नाम भी लिस्ट में था। पूरी खबर पढ़ें

ये खबरें भी पढ़ें…

कांग्रेस की पहली लिस्ट के 4 संकेत, हिंदी पट्टी में बड़े नेताओं की अग्निपरीक्षा

त्तीसगढ़ में 6 सीटों पर टिकट की घोषणा हुई, जिसमें 5 नए उम्मीदवार हैं। नए उम्मीदवारों में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हैं। वो राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं। केरल में कांग्रेस कोई एक्सपेरिमेंट करने के मूड में नहीं है। पूरी खबर पढ़ें

भाजपा की पहली लिस्ट- 195 नाम, इनमें 34 मंत्री:काशी से मोदी, गांधीनगर से शाह

भाजपा मुख्यालय में शनिवार को बैजयंत पांडा, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर कैंडिडेट के नाम बताए।

भाजपा मुख्यालय में शनिवार को बैजयंत पांडा, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों पर कैंडिडेट के नाम बताए।

भाजपा ने 2 मार्च की शाम 7 बजे को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला है। वहीं, सूची में 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी नाम हैं। 50 साल से कम उम्र के 47 कैंडिडेट हैं, जिन्हें पार्टी ने युवा कहा है। पूरी खबर पढ़ें

भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 72 नाम: गडकरी नागपुर, पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से लड़ेंगे; हरियाणा के पूर्व CM करनाल से कैंडिडेट

लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी हुई। इसमें 72 नाम हैं। नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्‌टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…