कांग्रेस की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर-फरवरी के बीच: गुजरात से मेघालय तक जाएगी, पहली यात्रा 145 दिन चली थी

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी।

कांग्रेस की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर 2023 से फरवरी 2024 के बीच हो सकती है। राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक यात्रा करेंगे। इस बार यात्रा सिर्फ पैदल नहीं होगी, बल्कि यात्रा में वाहनों का इस्तेमाल भी किया जाएगा।

इस यात्रा के रूट का ऐलान महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने 8 अगस्त को किया था। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने सितंबर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की योजना बना रही है।

पहली भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से श्रीनगर तक हुई थी
राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई थी। 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में इसका समापन हुआ था। 145 दिन चली इस यात्रा ने करीब 3570 किमी का सफर तय किया था।

इस यात्रा ने 14 राज्यों की सीमाओं को छुआ। इनमें तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा मीडिया से दूरी बनाए रखी। हालांकि वे ब्लॉगर्स को इंटरव्यू देते रहे। इन इंटरव्यूज में राहुल सियासत से लेकर पर्सनल सवालों के जवाब बेबाकी से देते रहे।

श्रीनगर में यात्रा के समापन के मौके पर शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में राहुल ने कहा था- मैंने यह यात्रा अपने लिए या कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि देश की जनता के लिए की है। हमारा उद्देश्य उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है जो इस देश की नींव को नष्ट करना चाहती है।

राहुल ने 12 जनसभाओं को संबोधित किया था
यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 12 सभाओं को संबोधित किया था, 100 से ज्यादा बैठकें और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस की थीं। उन्होंने चलते हुए 275 से ज्यादा चर्चाओं में हिस्सा लिया, जबकि कहीं रुककर 100 के करीब चर्चाएं कीं।

नेता, लेखक, सैन्य दिग्गज शामिल हुए
यात्रा के दौरान मशहूर हस्तियों, लेखकों, सैन्य दिग्गजों की भागीदारी भी रही। इनमें पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) दीपक कपूर, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल (रिटायर्ड) एल रामदास और पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन, पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम भी शामिल हुए थे।

यात्रा में विपक्ष के नेता भी शामिल हुए
नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, PDP चीफ महबूबा मुफ्ती, शिवसेना बाल ठाकरे के आदित्य ठाकरे, प्रियंका चतुर्वेदी, संजय राउत और NCP की सुप्रिया सुले जैसे विपक्षी नेता भी मार्च के दौरान कहीं-कहीं राहुल के साथ चले थे।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी राहुल की यात्रा में पहुंचे
राहुल की यात्रा में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी जुड़ीं। इनमें स्वरा भास्कर से लेकर उर्मिला मांतोडकर तक शामिल हैं। वहीं, दक्षिण भारत में कमल हासन भी राहुल के साथ दिखाई दिए थे।
पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्म और टीवी हस्तियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी रही।

दिल से दिल जोड़ने का मिशन: भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा का मकसद सियासी नहीं है, बल्कि वे दिल से दिल जोड़ने निकले हैं। इस समय राहुल के चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी।

लोकल कनेक्ट: राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। तब राहुल सफेद टी-शर्ट और ट्रैक पेंट के साथ स्पोर्ट्स शू पहनकर चलते नजर आए थे। राहुल के साथ स्थानीय लोग भी जुड़ते रहे थे।

टफ नेता की इमेज: राहुल की यात्रा 2 अक्टूबर को कर्नाटक के मैसूर पहुंची थी। दिनभर यात्रा के बाद देर शाम राहुल लोगों को संबोधित करने के लिए मंच की तरफ बढ़े, तो बारिश होने लगी। राहुल ने बारिश रुकने का इंतजार नहीं किया। भीगते हुए उन्होंने भाषण जारी रखा।

कल्चर से जुड़ने की कोशिश: राहुल की यात्रा में पड़ने वाला चौथा राज्य आंध्र प्रदेश था। हालांकि राहुल केवल इसकी सीमा को छूते हुए निकले थे। इसी दौरान हाईवे से गुजरते समय रामलीला कलाकार कुछ देर के लिए राहुल की यात्रा में शामिल हुए थे।

जमीनी मुद्दों पर पकड़: राहुल गांधी की यात्रा जब तेलंगाना पहुंची, तो वे किसानों के समर्थन में गन्ना उठाकर चलते दिखाई दिए। यहां पहुंचने तक राहुल का लुक भी बदल चुका था और उनकी दाढ़ी भी बढ़ने लगी थी। हालांकि वे सफेद टी-शर्ट पहनकर ही यात्रा कर रहे थे।

महिलाओं को अहमियत: तेलंगाना के बाद राहुल की यात्रा महाराष्ट्र पहुंची थी। इस दौरान इंदिरा गांधी के जन्मदिन 19 नवंबर को यात्रा में केवल महिलाएं ही राहुल गांधी के साथ चली थीं। महाराष्ट्र में नांदेड़ से बुलढाना तक राहुल महिलाओं-बच्चों से मिलते दिखाई दिए।

सफर में बहन का साथ: मध्य प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भाई राहुल की यात्रा में शामिल हुईं। खंडवा में प्रियंका और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ राहुल काफी लाइट मूड में दिखाई दिए थे।

राजस्थान में कांग्रेस का मेगा शो: हिंदी बेल्ट में पहले कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान पहुंचकर राहुल ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से चर्चा की थी। इस वक्त तक सर्दी पड़ने लगी थी, लेकिन राहुल केवल सफेद टी-शर्ट ही पहने रहे। उनकी दाढ़ी भी घनी हो चुकी थी।

पार्टी वर्कर्स से जुड़ाव: पंजाब के जालंधर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद राहुल ने तुरंत यात्रा स्थगित कर दी और उनके घर संवेदना जताने गए।

जम्मू-कश्मीर में एंट्री: राहुल गांधी जब जम्मू-कश्मीर के बनिहाल पहुंचे, तो कड़ाके की सर्दी थी। राहुल ने यहां टोपी तो पहनी, लेकिन वे हाफ स्लीव्स की सफेद टी-शर्ट ही पहने रहे, जबकि उनके साथ मौजूद लोगों ने गर्म कपड़े पहन रखे थे।

आम लोगों से नजदीकियां: यह तस्वीर जम्मू के कठुआ की है। राहुल ने यहां एक महिला को गले लगाया था और वह रोने लगी थी। तब कांग्रेस ने सोशल मीडिया में लिखा था- भावनाएं आंसुओं में उमड़ आती है, जब कोई अपना सा मिलता है।

मंदिर-मस्जिद, चर्च-गुरुद्वारा भी गए
यात्रा के बीच राहुल अलग-अलग राज्यों में कई धर्मस्थलों पर भी गए। राहुल जहां गए, उनकी वेशभूषा वहां के मुताबिक नजर आई। राहुल मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे गए। पूजा-अर्चना की और धर्मगुरुओं से भी मिले।

सियासी मकसद से ज्यादा राहुल के लुक और टी-शर्ट की चर्चा
राहुल के इस सफर में सियासत से ज्यादा उनका लुक चर्चा में रहा है। कन्याकुमारी में 7 सिंतबर को यात्रा की शुरुआत के समय राहुल के चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी, लेकिन करीब पांच महीने बाद उनकी शक्ल पूरी तरह बदल चुकी थी। चेहरे पर घनी दाढ़ी थी, तो सिर के बाल भी बढ़े हुए थे। इधर, राहुल की सफेद टी-शर्ट भी चर्चा में रही, जिसे पहनकर वे कड़ाके की सर्दी में भी चलते नजर आए।

तस्वीरों में यात्रा के साथ बदलते राहुल गांधी को देखने के बाद इस मेगा इवेंट के मकसद से लेकर प्लानिंग तक की जानकारी के लिए नीचे दिए ग्राफिक से गुजर जाइए…

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ीं ये खबर भी पढ़ सकते हैं…

राहुल की भावुक स्पीच, बोले-कश्मीरियों और फौजियों की तरह मैंने अपनों को खोने का दर्द सहा, मोदी-शाह यह दर्द नहीं समझते

भारी बर्फबारी के बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को श्रीनगर में खत्म हो गई। राहुल ने क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में 35 मिनट लंबी स्पीच दी। उन्होंने कहा, ‘मैं अब जम्मू-कश्मीर के लोगों से और सेना-सुरक्षाबलों से कुछ कहना चाहता हूं। मैं हिंसा को समझता हूं। मैंने हिंसा सही है, देखी है। जिसने हिंसा नहीं देखी है, उसे यह बात समझ नहीं आएगी। जैसे मोदीजी हैं, अमित शाहजी हैं, संघ के लोग हैं, उन्होंने हिंसा नहीं देखी है, डरते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…