कांग्रेस आलाकमान का नवजोत सिद्धू को कारण बताओ नोटिस: सिद्धू का तंज- ये-दबदबा, ये-हकूमत, ये-नशा, ये-दौलत; सब किरायेदार, मकान बदलते रहते हैं

मोहाली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। कांग्रेस भी पंजाब में अपनी चुनावी रणनीति बनाने की तैयारी में है। इसके मद्दे नजर 1 फरवरी को कांग्रेस चुनाव समिति की अहम बैठक हुई थी। इस बैठक से पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू नदारद रहे। उन्होंने कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ अलग से बैठक की। अब इस मामले में कांग्रेस आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। शनिवार को पार्टी ने सिद्धू को नोटिस जारी किया है।

11 फरवरी को मल्लिकार्जुन कर सकते हैं कार्रवाई