कर्नाटक के पूर्व CM शेट्टार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में लौटे: 7 महीने पहले टिकट कटने से नाराज होकर पार्टी छोड़ दी थी

  • Hindi News
  • National
  • Karnataka Politics; Congress Jagadish Shettar BJP Joining Update | BS Yediyurappa

नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में शेट्टार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और लिंगायत समाज के बड़े नेता जगदीश शेट्‌टार भाजपा में लौट आए हैं। शेट्टार 7 महीने पहले (अप्रैल 2023) में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज थे।

दिल्ली भाजपा कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में शेट्टार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी मुख्यालय में शेट्टार के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वीएस येदियुरप्पा और कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र भी मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शेट्टार को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शेट्टार को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस में गए पर चुनाव हार गए
भाजपा छोड़ने के बाद जगदीश शेट्‌टार को कांग्रेस ने हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के महेश तेंगिनाकाई ने शेट्टार को 34,289 वोटों से हराया था।

कांग्रेस में शामिल होने पर शेट्टार ने कहा था कि मुझे सत्ता की भूख नहीं, मैं सिर्फ सम्मान चाहता हूं। उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट ना देकर मेरा अपमान किया है। मैं महत्वाकांक्षी व्यक्ति नहीं हूं और ना ही मैं सत्ता का भूखा हूं।

मामले में कांग्रेस के 2 बड़े बयान…

  1. CM सिद्धारमैया: जगदीश शेट्टार जब हमारे पास आए थे तो कहा था कि बीजेपी ने टिकट न देकर उनका अपमान किया है। हालांकि हमने उन्हें टिकट दिया था, लेकिन वह विधानसभा चुनाव हार गए थे। फिर भी हमने उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया और उनके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया। मुझे उनके दोबारा बीजेपी में शामिल होने के बारे में नहीं पता।
  2. प्रियांक खड़गे: कर्नाटक में भाजपा के पास नेतृत्व की कमी है, इसलिए उन्हें शेट्टार की जरूरत है। मीडिया बता रहा है कि शेट्टार का जाना कांग्रेस के लिए झटका है। यह पूरी तरह से गलत है, क्योंकि कांग्रेस किसी पर निर्भर नहीं है। वह केवल अपने स्थानीय लोगों पर निर्भर है।

भाजपा में रह चुके लक्ष्मण सावदी से मिले डिप्टी CM डीके शिवकुमार

डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने 25 जनवरी को अप्रैल 2023 में भाजपा से कांग्रेस में आए लक्ष्मण सावदी से मुलाकात की।

डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने 25 जनवरी को अप्रैल 2023 में भाजपा से कांग्रेस में आए लक्ष्मण सावदी से मुलाकात की।

शेट्‌टार के वापस भाजपा में जाने के बाद कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने एक और लिंगायत नेता लक्ष्मण सावदी से मुलाकात की। सावदी भी कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे अथानी सीट से पार्टी के विधायक भी हैं। हालांकि कर्नाटक कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से वे नाराज चल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें …

कर्नाटक के स्कूल-कॉलेज में हिजाब से बैन हटेगा, CM सिद्धारमैया बोले- कपड़े चुनना विशेषाधिकार

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 22 दिसंबर को राज्य के स्कूल-कॉलेज में हिजाब पहनने पर लगा प्रतिबंध हटाने का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने निजी आजादी और पसंद के अधिकार का हवाला देते हुए यह फैसला किया। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…