ऋषिकेश में मजारें तोड़ीं, देवभूमि रक्षा अभियान संस्था पर आरोप: कहा- ये देवभूमि है, मजारभूमि नहीं; दावा- हटाने की परमिशन ली थी

  • Hindi News
  • National
  • Tombs Demolished In Rishikesh, Blame On Devbhoomi Raksha Abhiyan Organization IPC 505

ऋषिकेश6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मजारों को जेसीबी मशीन और हथौड़ों से तोड़ा गया। वायरल वीडियो में लोग कह रहे थे, ‘ऋषिकेश की भूमि है, मजार भूमि नहीं है

उत्तराखंड के ऋषिकेश में दो मजार तोड़े जाने का मामला सामने आया है। मजार तोड़ने वाले दो लोग हिंदू संगठन देवभूमि रक्षा अभियान से बताए गए हैं। मजार तोड़ने के बाद इन लोगों ने कहा कि ये देवभूमि है, मजारभूमि नहीं। दोनों युवकों का मजारों को तोड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देवभूमि रक्षा अभियान संस्था के अध्यक्ष ने ऋषिकेश में 20 से 25 और मजारें तोड़ने की धमकी दी है। वीडियो में एक शख्स ये भी कह रहा है कि राज्य में ऐसी सभी अवैध मजारों को तोड़ा जाएगा। वीडियो के मुताबिक, दो युवक जय श्री राम के नारों के साथ हाथ में हथौड़ा लेकर मजार तोड़ रहे हैं। मजार के पास एक JCB भी खड़ी है। वीडियो उत्तराखंड में ऋषिकेश के अमित ग्राम का बताया जा रहा है।

संस्था बोली- जमीन के मालिकों से ली थी इजाजत

देवभूमि रक्षा अभियान के अध्यक्ष स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि जिस जमीन पर मजार बनी थी, उसके मालिक ने तोड़ने की इजाजत दी थी। ये मजारें पहाड़ों में रहने वाले हिंदुओं की भूमि पर बनाई गई हैं। दर्शन भारती ने दावा किया कि पुलिस की मौजूदगी में मजार गिराई हैं।

देवभूमि रक्षा अभियान के अध्यक्ष दर्शन भारती (बीच में)।

देवभूमि रक्षा अभियान के अध्यक्ष दर्शन भारती (बीच में)।

25 से 30 और मजारें तोड़ने की धमकी

स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि ऋषिकेश के गुमानीवाला और श्यामपुर में 25 से अवैध मजारें हैं। हम उन्हें भी तोड़ेंगे। देवभूमि में मजारों का निर्माण हमारे धर्म पर हमला है। वे कहीं और मजार बनाएं, पर देवभूमि को छोड़ दें।

ऋषिकेश कोतवाली SHO खुशी राम पांडे ने बताया – इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC सेक्शन 505 के तहत केस दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं…