इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला भाजपा में शामिल: पूर्व सांसद सुरेश पचौरी, गजेंद्र राजूखेड़ी समेत तीन पूर्व MLA ने छोड़ी कांग्रेस – Bhopal News

विजय प्रताप सिंह बघेल। भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व कांग्रेस सांसद सुरेश पचौरी, गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत पांच नेताओं ने भाजपा जॉइन की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने आज भाजपा जॉइन कर ली। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पिछली विधानसभा में इंदौर से कांग्रेस के विधायक रहे संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, सतपाल पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्यप्रदेश से विदाई के तीसरे दिन कांग्रेस को ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष