आपदा में अवसर: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा- महिलाओं के लिए अवसर पैदा कर रही है महामारी

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन - Dainik Bhaskar

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के अनुसार कोरोना देश में महिलाओं का कार्यबल बढ़ाने के लिए अवसर पैदा रहा है। चंद्रशेखरन के अनुसार संकट में ही गहन परिवर्तन के अवसर होते हैं। वे हमें जीने के नए तरीके अपनाने और कल्पना करने के लिए मजबूर करते हैं। हमारे पास सबूत हैं कि हम ऐसा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि 1900 के दशक की शुरुआत के फ्लू ने भारत में 1.6 करोड़ से अधिक लोगों को मार डाला था, जो हमारी आबादी का करीब 6% था। फिर भी इसने भारत की स्वतंत्रता के लिए बीज बोने में मदद की और परोक्ष रूप से देश में परिवर्तन लाने में मदद की।

उन्होंने कहा कि भारत में 12 करोड़ महिलाओं के पास कम से कम माध्यमिक स्तर की शिक्षा है, पर वे कार्यबल में भाग नहीं लेतीं। यह संख्या दक्षिण कोरिया की आबादी के मुकाबले दोगुनी है। यही नहीं मेडिकल में स्नातक एक चौथाई से अधिक महिलाएं काम नहीं करतीं। देश में कुल मिलाकर 23% महिलाएं ही कामकाजी हैं। जबकि देश कुशल श्रमिकों की कमी से जूझ रहा है। यदि बाकी महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ जाए तो यह जीडीपी में करीब 32.65 लाख करोड़ की वृद्धि कर सकती है।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply