आंध्र प्रदेश में दलित युवक से कार में मारपीट: पानी मांगने पर 6 लोगों ने उस पर पेशाब किया; आरोपियों में पीड़ित का एक दोस्त

अमरावती2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में एक दलित युवक पर पेशाब करने का मामला सामने आया है। युवक को छह लोग जबरन कार में बिठाकर ले गए। फिर चलती गाड़ी में मारपीट की।

इस दौरान युवक ने पीने के लिए पानी मांगा तो आरोपियों ने उस पर पेशाब कर दिया। आरोपियों में एक युवक पीड़ित का दोस्त है। सभी ने दलित युवक को चार घंटे तक बंधक बनाकर भी रखा।

आरोपियों ने उसका जबड़ा तोड़ दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि युवक का ऑपरेशन किया जाएगा। दलित युवक की पहचान श्याम कुमार के रूप में की गई है। वह कांचिकाचेरला गांव का रहने वाला है।

आरोपियों ने मारपीट के दौरान दलित युवक का जबड़ा तोड़ दिया।

आरोपियों ने मारपीट के दौरान दलित युवक का जबड़ा तोड़ दिया।

पीड़ित का दोस्त सहित छह आरोपी गिरफ्तार
विजयवाड़ा सिटी पुलिस कमिश्नर कांथी राणा टाटा ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें हरीश रेड्डी पीड़ित का पुराना दोस्त है। हरीश ने ही श्याम को शिवसाई क्षेत्र में बुलाया था।

उसके साथ पांच और लोग थे। सभी ने श्याम को जबरन एक कार में धकेल दिया और अपने साथ गुंटूर ले गए। इस बीच कार के अंदर श्याम के साथ बुरी तरह मारपीट की गई।

तेलुगु देशम पार्टी ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अनुसूचित जाति (SC) सेल ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। TDP SC के अध्यक्ष एमएमएस राजू ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। श्याम पर जिन लोगों ने हमला किया, उन्हें थाने से जमानत दे दी गई। सभी आरोपी बाहर घूम रहे हैं।

तीन महीने में दो और राज्यों में ऐसी घटनाएं हुईं…

1. तमिलनाडु: तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में 30 अक्टूबर छह लोगों ने दो दोस्तों से पहले उनकी जाति पूछी। फिर मारपीट कर घायल किया और उन पर पेशाब कर दिया। पुलिस ने बुधवार (1 नवंबर) को घटना की जानकारी दी। आरोपियों ने मारपीट के बाद घायल युवकों को रात तक बंधक बनाकर रखा। फिर दोनों से लूटपाट की और आरोपी भाग गए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. बिहार: पटना में 23 सितंबर को एक महादलित महिला को उसके गांव का एक दबंग अपने घर ले गया। फिर बेटे के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद दबंग ने अपने बेटे से महिला के मुंह पर पेशाब भी करवाया। मारपीट के बाद महिला के सिर पर गंभीर चोट आई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

ये खबर भी पढ़ें…

महाराष्ट्र में आदिवासी महिला का सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ते वीडियो सामने आया; BJP विधायक की पत्नी सहित 3 पर केस

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक आदिवासी महिला का सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ते वीडियो सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आष्टी के भाजपा विधायक सुरेश धस की पत्नी प्राजक्ता सुरेश धस के लोगों ने रविवार (15 अक्टूबर) को उसके साथ मारपीट की। पूरी खबर यहां पढ़ें…

एअर इंडिया प्लेन में पैसेंजर ने फिर शौच-पेशाब कर दिया:मुंबई-दिल्ली फ्लाइट की घटना, अफ्रीका में कुक है आरोपी​​​​​​​

एअर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट में ट्रैवल कर रहे एक पैसेंजर ने प्लेन में शौच और पेशाब कर दिया। आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में फ्लाइट कैप्टन ने FIR दर्ज कराई। इसमें बताया गया कि मुंबई से दिल्ली जा रही फ्लाइट में पैसेंजर ने प्लेन में ही शौच, पेशाब कर दिया और थूका भी।​​​​​​​ पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…