असम CM बोले- राहुल जी गांधी सरनेम छोड़ दीजिए: टाइटल लगाने से डकैत साधु नहीं बनता; कांग्रेस बोली-आपको भी सरमा नाम पिता से मिला

  • Hindi News
  • National
  • Gandhi Surname Controversy; Assam CM Himanta Biswa Sarma Vs Rahul Gandhi Family

असम/ नई दिल्ली28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के गांधी परिवार पर सरनेम हड़पने का आरोप लगाया है। रविवार, 10 सितंबर को गुवाहाटी में भाजपा मुख्यालय पर एक कार्यक्रम के दौरान हिमंता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से अपना सरनेम छोड़ने को कहा।

हिमंता ने कहा- महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराया और आप लोगों ने गांधी टाइटल हड़प लिया। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी किस फॉर्मूले से गांधी हैं। गांधी टाइटल रख लेने से डकैत साधु नहीं बनता।

असम सीएम ने कहा- आप लोग डुप्लीकेट गांधी हैं। भारत का पहला स्कैम गांधी टाइटल से ही शुरू हुआ। कांग्रेस नाम बदलने में माहिर है। टाइटल की तरह अब हमारे देश का नाम हड़प लिया।

हिमंता बिस्वा बोले- कांग्रेस को इंडिया या भारत बोलने का अधिकार नहीं है।

हिमंता बिस्वा बोले- कांग्रेस को इंडिया या भारत बोलने का अधिकार नहीं है।

हिमंता बोले- कांग्रेस को इंडिया या भारत बोलने का अधिकार नहीं
हिमंता बिस्वा ने आगे कहा- कांग्रेस वोट मांगने के लिए भारत जोड़ो यात्रा करते थे। जब चुनाव खत्म हो गया तो अपने गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रख लिया। कांग्रेस ने इंडिया का गौरव कभी नहीं बढ़ाया है।

कांग्रेस ने देश के नाम पर परिवारवाद बढ़ाने और देश को तोड़ने का काम किया। उन्हें इंडिया बोलने का अधिकार नहीं है। भारत बोलने का अधिकार तो बिल्कुल नहीं है।

किसी दूसरे देश या ग्रह में कांग्रेस सरकार बनाए- असम CM
हिमंता ने कहा- कांग्रेस कहती है 2024 में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की सरकार बनेगी। मैं कहता हूं भारत में मोदी सरकार बनेगी। कांग्रेस को किसी दूसरे देश या ग्रह में अपनी सरकार बनानी चाहिए।

कांग्रेस ने हिमंता बिस्वा पर पलटवार किया
हिमंता के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- जिस तरह आपका नाम आपके पिता कैलाश नाथ सरमा से ही पड़ा, वैसे ही राजीव गांधी का अपने पिता फिरोज गांधी से पड़ा। वही उनके पोते का भी हुआ। गिरे हुए तो आप बहुत हैं। सड़े हुए भी काफी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

असम CM ने ट्विटर बायो से इंडिया हटाकर भारत किया:कहा- ये नाम अंग्रेजों ने रखा था

विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम I.N.D.I.A तय होने के बाद हिमंता ने अपने ट्विटर बायो से इंडिया हटाकर भारत कर लिया था।

विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम I.N.D.I.A तय होने के बाद हिमंता ने अपने ट्विटर बायो से इंडिया हटाकर भारत कर लिया था।

विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA रखे जाने के बाद असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर बायो से इंडिया हटाकर भारत कर लिया। उनका कहना है कि अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा था।

सरमा ने ट्वीट कर कहा कि हमारा संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द केंद्रित है। अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा। हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और हम भारत के लिए काम करते रहेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

बंगाल में BJP सांसद बोले- INDIA का नाम बदला जाएगा:जिन्हें भारत से दिक्कत, वो देश छोड़कर जाएं

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भाजपा सांसद दिलीप घोष ने 10 सितंबर को कहा कि देश का नाम INDIA से बदलकर भारत रखा जाएगा। इसे कोई रोक नहीं सकता। जो इसके खिलाफ हैं, वो देश छोड़कर जा सकते हैं।

दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा बंगाल की सत्ता में आएगी, तो कोलकाता की सड़कों से गुलामी के निशान मिटा दिए जाएंगे। हम विदेशियों की मूर्तियों को सड़कों से हटाएंगे। हमारे बच्चे सुबह उठकर उनका चेहरा नहीं देखेंगे। वहां भगीरथ, शंकराचार्य की प्रतिमा होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…