अयोध्या में दिल्ली के CM: केजरीवाल ने हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए, कहा- हमारी तीर्थ योजना में अयोध्या को भी शामिल करेंगे

अयोध्या15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या में महंतों के साथ हनुमानगढ़ी के दर्शन करते सीएम अरविंद केजरीवाल।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यूपी दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को केजरीवाल ने अयोध्या के कोतवाल हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। संतों-महंतों से भी आशीर्वाद लिया। अब वे रामलला के दरबार में जाएंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में चुनाव जीते तो दिल्ली की तीर्थ योजना में अयोध्या को भी शामिल करेंगे।

अयोध्या में सोमवार की शाम अरविंद केजरीवाल ने सरयू की आरती के साथ पूजा-अर्चना की थी।

अयोध्या में सोमवार की शाम अरविंद केजरीवाल ने सरयू की आरती के साथ पूजा-अर्चना की थी।

एक घंटे सरयू तट पर बिताया
सोमवार को अरविंद केजरीवाल अयोध्या पहुंच सरयू आरती में शामिल हुए थे और उन्होंने महंतों के साथ सरयू नदी का दुग्धाभिषेक करने के बाद सरयू की आरती की थी। सरयू पूजन के समय केजरीवाल के साथ अखिल भारतीय निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्री महंत धर्मदास, बादल अचारी, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। केजरीवाल ने करीब 1 घंटे तक सरयू के किनारे समय बिताया था।

मां सरयू की आरती करते अरविंद केजरीवाल।

मां सरयू की आरती करते अरविंद केजरीवाल।

केजरीवाल के दौरे का विरोध भी
अयोध्या में अरविंद केजरीवाल के दौरे का विरोध भी हुआ है। सोमवार को अज्ञात लोगों ने उनके स्वागत में लगाए गए पोस्टर पर गोबर और कालिख पोतकर उनकी यात्रा का विरोध किया था। पोस्टर में केजरीवाल के अलावा सांसद संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की फोटो पर भी कालिख पोती गई थी।

इस पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि अयोध्या किसी जागीर नहीं है। इस तरह की घटना से हमारी पार्टी डरने वाली नहीं हैं। यह आम आदमी पार्टी से डरने वाले लोगों की राजनीतिक साजिश है। इस घटना की हम कड़ी निंदा करते है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।

सरयू तट पर मां सरयू की प्रतिमा।

सरयू तट पर मां सरयू की प्रतिमा।

13 सितंबर को मनीष सिसौदिया ने किया था अयोध्या का दौरा
इससे पहले 13 सितंबर को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया व सांसद संजय सिंह अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने रामलला व हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किया था। हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास से आशीर्वाद लिया था। इसके बाद दोनों नेताओं ने गुलाबवाड़ी से गांधी पार्क तक रैली की थी। माना जा रहा है कि इस रैली से उत्साहित आप अयोध्या के जरिए यह संदेश देना चाह रही है कि वह सामाजिक विकास के लिए प्रतिबद्ध होने के साथ ही धार्मिक भी है।

अरविंद केजरीवाल ने सरयू तट पर भगवान राम और मां सरयू की पूजा अर्चना की थी।

अरविंद केजरीवाल ने सरयू तट पर भगवान राम और मां सरयू की पूजा अर्चना की थी।

प्रदेश को केजरीवाल मॉडल से विकसित करेंगे
आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा, ‘सीएम केजरीवाल की अयोध्या यात्रा से पूरी पार्टी में खासा उत्साह है। रामलला हर किसी के है और उनके आशीर्वाद से आप को अगले विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश की जनता का साथ मिलेगा। हम इस प्रदेश को केजरीवाल मॉडल से विकसित करेंगे’।

खबरें और भी हैं…

.