UP से प्रियंका गांधी का सियासी संदेश: पुलिस हिरासत के दौरान प्रियंका गांधी ने कमरे में झाड़ू लगाई, चुनावी राज्यों में पार्टी की रणनीति का मैसेज भी दिया

4 मिनट पहले

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाते समय उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद प्रियंका को सीतापुर के गेस्ट हाउस में रखा गया है। गेस्ट हाउस से प्रियंका गांधी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे कमरे में झाड़ू लगाती दिखाई दे रही हैं। कुछ लोगों ने इसे प्रियंका का अनशन कहा, तो वहीं इस वीडियो ने यह संकेत भी दिया कि देश के जिन 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां कांग्रेस का मुकाबला दरअसल किससे है।

सीतापुर गेस्ट हाउस के कमरे में झाड़ू लगात हुई प्रियंका गांधी।

जानकारों का कहना है कि प्रियंका गांधी ने झाड़ू लगाकर यह जता दिया है कि यूपी, पंजाब, गुजरात और गोवा में कांग्रेस का मुकाबला आम आदमी पार्टी यानी AAP से होगा। इसका मतलब यह भी है कि चुनाव के दौरान जहां-जहां कांग्रेस मैदान में उतरेगी, वहां उसका मुकाबला झाड़ू वाली पार्टी यानी AAP से ही होगा।

रूट बदलकर लखीमपुर जा रही थीं प्रियंका
मृतकों के परिवारों से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी देर रात दिल्ली से लखनऊ पहुंच गई थीं। इसके कुछ देर बाद वे लखीमपुर के लिए रवाना हुईं, लेकिन सुबह 5:30 बजे प्रियंका गांधी को पुलिस ने सीतापुर जिले में हरगांव बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया। प्रियंका रूट बदलकर पुलिस की नजरों से बचते हुए लखीमपुर जा रही थीं। उन्हें PAC गेस्ट हाउस ले जाया गया है।

प्रियंका ने पुलिस को गिनाई धाराएं
हिरासत में लिए जाने पर प्रियंका आग बबूला हो उठीं। उन्होंने पुलिस से कहा- ‘अरेस्ट करो हम खुशी से जाएंगे, लेकिन जिस तरह धक्का-मुक्की की गई। इसमें फिजिकल असॉल्ट, अटेंप्ट टू किडनैप, किडनैप, अटेंप्ट टू मोलेस्ट, अटेंप्ट टू हार्म की धाराएं लगती हैं। समझे। मैं समझती हूं। छूकर देखो मुझे। जाकर अपने अफसरों मंत्रियों से वारंट लाओ, ऑर्डर लाओ। महिलाओं को आगे मत करो। मुझे धकेल कर लाए हो। तुम्हारे प्रदेश में यह नहीं चलेगा। देश का कानून चलेगा। तुम्हें कोई हक नहीं है।

हिरासत में लिए जाने के दौरान पुलिस अफसर से प्रियंका गांधी की तीखी बहस हुई।

हिरासत में लिए जाने के दौरान पुलिस अफसर से प्रियंका गांधी की तीखी बहस हुई।

प्रियंका ने कहा- हेलो सीओ साहब ऑर्डर कहां है? ऑर्डर निकालिए। कौन से ऑर्डर से रोका है आपने मुझे। इसमें मुझे बिठाओगे? ये है लीगल स्टेटस तुम्हारा। इस पर सीओ ने पुलिस वालों को आदेश किया कि पहले (प्रियंका गांधी को) तो अरेस्ट करो।’

खबरें और भी हैं…

.