PM मोदी से मिलेंगे सऊदी अरब के प्रिंस सलमान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे; रात 8:30 बजे मुल्क वापस जाएंगे

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सऊदी प्रिंस इंडिया-सऊदी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप काउंसिल की पहली मीटिंग के मिनट्स पर भी साइन कर सकते हैं।

सऊदी अरब के प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे। यह मुलाकात हैदराबाद हाउस में सुबह लगभग 11 बजे होगी। इससे पहले करीब 10 बजे राष्ट्रपति भवन में उनका सेरेमोनियल वेलकम किया जाएगा।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सऊदी प्रिंस इंडिया-सऊदी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप काउंसिल की पहली मीटिंग के मिनट्स पर भी साइन कर सकते हैं। सऊदी प्रिंस शाम 6:30 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। रात 8:30 बजे वे नई दिल्ली से सऊदी अरब के लिए उड़ान भरेंगे।

इंडिया- मिडिल ईस्ट- यूरोप कॉरिडोर का हिस्सा है सऊदी अरब
G20 समिट के दौरान शनिवार को इंडिया- मिडिल ईस्ट- यूरोप कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया गया। इसमें 8 देश- भारत, यूनाइटेड अरब ऑफ एमीरेट्स (UAE), सऊदी अरब, यूरोपीय यूनियन (EU), इटली, जर्मनी, फ्रांस और अमेरिका शामिल हैं।

इस कॉरिडोर के बनने से मिडिल ईस्ट रीजन भारत और यूरोप के साथ न सिर्फ रेल बल्कि पोर्ट के जरिए भी सीधे जुड़ेंगे। इससे हर किसी को फायदा होगा।

समिट के दौरान पीएम मोदी और जो बाइडेन के साथ बातचीत करते सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान।

समिट के दौरान पीएम मोदी और जो बाइडेन के साथ बातचीत करते सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान।

सऊदी अरब ने दिल्ली में होस्ट किया इवेंट
सऊदी अरब ने नई दिल्ली में G20 समिट के साथ एक इवेंट होस्ट किया। यह इवेंट 9 सितंबर को शुरू हुआ और आज खत्म होगा। इस इवेंट में टूरिज्म, इंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, कल्चर और स्पोर्ट्स के फील्ड्स में सऊदी अरब के प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया गया।

इस इवेंट को सऊदी की मीडिया मिनिस्ट्री ने ऑर्गनाइज किया। इसकी थीम थी- विजन 2030। सऊदी इस दशक के अंत तक देश में आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता लाना चाहता है।

G20 समिट के दौरान PM मोदी ने सऊदी प्रिंस को गले लगाया।

G20 समिट के दौरान PM मोदी ने सऊदी प्रिंस को गले लगाया।

भारत का चौथा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है सऊदी
सऊदी अरब और भारत के डिप्लोमैटिक रिलेशंस 75 साल पुराने हैं। आज सऊदी भारत का चौथा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है। भारत अपनी जरूरत का 18% क्रूड ऑयल सऊदी अरब से मंगाता है।

भास्कर की यह खास खबर भी पढ़ें…

G20 ने मिटाईं बाइडेन-सऊदी PM की दूरियां-VIDEO: 1 साल पहले हाथ भी नहीं मिलाए थे, मोदी ने दोनों के हाथ थाम कर बातचीत कराई

अमेरिकी मीडिया में G20 की एक तस्वीर खासतौर पर सुर्खियां बटोर रही है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। दरअसल, 22 जुलाई 2022 को US प्रेसिडेंट जो बाइडेन सऊदी अरब गए थे। वहां उन्होंने क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान (MBS) से हाथ मिलाने के बजाय मुटि्ठयां टकराईं (fist bump) थीं।

शनिवार को जब भारत, यूरोप और मिडिल ईस्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर डील हुई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दायीं तरफ बाइडेन और बायीं तरफ MBS बैठे थे। डील के बाद MBS और बाइडेन ने एक-दूसरे को मुस्कुराकर देखा। इसी बीच मोदी ने दोनों के हाथ थामे और इन्हें मिलाकर ऊपर अपना हाथ रख दिया। पूरी खबर पढ़ें…