PM मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन आज: छोटा उदयपुर में 5206 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे

अहमदाबाद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी 26 सितंबर को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। यहां से वो जीप में सवार होकर नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का 27 सितंबर को दूसरा दिन है। वो आज छोटा उदयपुर जिले के आदिवासी बहुल शहर बोडेली में 5206 करोड़ रुपए की शिक्षा संबंधी परियोजनाओं का इनॉगरेशन करेंगे। इसके बाद गांधीनगर के साइंस सिटी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20वें एनिवर्सरी प्रोग्राम में शामिल होंगे।

इसके अलावा, पीएम गांधीनगर में ही शिक्षा से संबंधित कई नई योजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। इनमें स्वामी विवेकानंद ज्ञान शक्ति आवासीय स्कूल, रक्षा शक्ति स्कूल, मुख्यमंत्री ज्ञान सेतु मेरिट स्कॉलरशिप और मुख्यमंत्री ज्ञान साधना मेरिट स्कॉलरशिप शामिल हैं। पीएम इन कार्यक्रमों के दौरान जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।

पीएम मंगलवार 26 सितंबर की शाम को दो दिनों के गुजरात दौरे के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। यहां उन्होंने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत आप सब कैसे हैं? कहकर की थी। उन्होंने कहा था- सभी माताओं-बहनों को नमन, आपका आशीर्वाद लेने से बड़ा सौभाग्य क्या होगा।

पीएम मोदी ने कहा था- नारी शक्ति वंदन कानून विकसित भारत की गारंटी है।

पीएम मोदी ने कहा था- नारी शक्ति वंदन कानून विकसित भारत की गारंटी है।

पीएम मोदी ने कहा- महिला आरक्षण रक्षाबंधन का गिफ्ट
पीएम मोदी ने कहा था- यहां आने से पहले मैं पूरे दिन युवाओं से जुड़े कार्यक्रम में मौजूद था, वहां सभी खुश दिखे। आज मैं आप सभी के चेहरों पर खुशी देख सकता हूं। आपने अपने भाई और बेटे पर भरोसा करके दिल्ली भेजा। उसे काम सौंपा । महिला आरक्षण का सपना हमने सालों पहले गुजरात की धरती से देखा था। आज मैं उस संकल्प के साथ आया हूं।

उन्होंने कहा- हमेशा की तरह रक्षाबंधन पर ढेर सारी राखियां मिलती हैं। हमारे यहां राखियों के बदले उपहार देने का रिवाज है। मैंने गिफ्ट (महिला आरक्षण) पहले ही तैयार कर लिया था, लेकिन बताया नहीं था।

नारी शक्ति वंदन कानून बहनों के सपनों को पूरा करने की गारंटी
पीएम ने कहा था- नारी शक्ति वंदन कानून मेरी बहनों के सपनों को पूरा करने की गारंटी है। विकसित भारत की गारंटी है, महिलाएं होंगी तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। मैं चाहता हूं कि आप सभी बिल पास करें। आप जानती हैं कि आजादी के बाद नारी शक्ति के साथ न्याय नहीं हुआ। किसी का हाथ या पैर बांध दो तो आप क्या उम्मीद कर सकते हैं?

उन्होंने कहा- देश इस तरह से विकास नहीं कर सका। महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर राजनीतिक बहाने बनाए जा रहे थे। गुजरात में हमने महिलाओं के लिए कई अभियान चलाए। सामाजिक स्तर पर लड़कियों की शिक्षा अभियान से महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं यह बहनों और बेटियों के लिए आयोजित किया गया था। हमने दलित और आदिवासी समुदाय की महिलाओं को भी पद दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

पीएम मोदी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

मोदी बोले- मुझ पर लोगों को जेल भेजने का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 सितंबर को भारत मंडपम में G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मुझ पर लोगों को जेल में डालने का आरोप है। आप बताएं जो देश का माल चोरी करेंगे तो जगह कहां होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

MP-राजस्थान में PM मोदी की सभा, भोपाल में बोले- कांग्रेस को अर्बन नक्सली चला रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (25 सितंबर) को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश और इसके बाद राजस्थान में सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जयपुर में कहा कि घमंडिया गठबंधन सनातन को जड़ से मिटाना चाहता है, लेकिन अगले चुनावों में वे खुद जड़ से उखड़ जाएंगे। कांग्रेस अब एक कंपनी बन गई है, जिसे अर्बन नक्सल चला रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…