NIA ने जारी की खालिस्तानी समर्थकों की नई लिस्ट: प्रॉपर्टी अटैच करने की तैयारी; एक दिन पहले आतंकी निज्जर-पन्नू पर हुआ एक्शन

अमृतसर39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लंदन में 19 मार्च 2023 को खालिस्तानी समर्थकों ने एंडियन एंबेसी पर हमला किया था।

सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की चंडीगढ़ और अमृतसर में प्रॉपर्टी जब्त करने के बाद NIA ने खालिस्तानी समर्थकों की नई लिस्ट जारी की है। NIA लिस्ट में शामिल सभी लोगों की प्रॉपर्टी को भी अटैच करने की तैयारी कर रही है।

इस लिस्ट में परमजीत सिंह पम्मा, कुलवंत मुठड़ा, सुखपाल सिंह, सरबजीत बेनूर, कुलवंत, गुरप्रीत सिंह, हारजप, हरप्रीत सिंह, रणजीत नीता, गुरमीत सिंह, जसमीत हकीमजादा, गुरजंत ढिल्लन, लखबीर रोड़े, अमरदीप पुरेवाल, जतिंदर ग्रेवाल, दुपिंदर जीत, एस हिम्मत सिंह, वाधवा सिंह (बब्बर चाचा) और जे धालीवाल के नाम शामिल है।

बीते दिन आतंकी पन्नू और निज्जर की प्रॉपर्टी जब्त
NIA ने शनिवार को अमृतसर के गांव खानकोट में गुरुपतवंत सिंह पन्नू की 46 कनाल जमीन जब्त की है। यह एग्रीकल्चर लैंड है। खानकोट पन्नू का पैतृक गांव है। वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर 15C में उसका घर भी NIA ने जब्त कर लिया है। इससे पहले 2020 में उसकी संपत्तियों को अटैच किया गया था। कानूनी तौर पर अब पन्नू इन संपत्तियों का मालिक नहीं रहा।

इसी तरह आतंकी निज्जर की जालंधर स्थित प्रॉपर्टी को भी जब्त किया गया था। ये प्रॉपर्टी अब सरकार की हो गई हैं। भारत सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी UAPA के तहत पन्नू के संगठन SFJ पर 2019 में बैन लगा दिया था। इससे संबंधित गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया था कि सिख रेफरेंडम की आड़ में सिख फॉर जस्टिस संगठन पंजाब में अलगाववाद और उग्रवाद को बढ़ावा दे रहा है।

आतंकी पन्नू और निज्जर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर NIA का एक्शन:चंडीगढ़ और अमृतसर की प्रॉपर्टी जब्त की, अब मालिकाना हक सरकार का हुआ

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की पंजाब और चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया है। पन्नू प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का मुखिया है। वह कनाडा और दूसरे देशों से लगातार भारत विरोधी बातें करता रहता है। हाल ही में कनाडा-भारत विवाद में उसने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को भी धमकी दी थी। पूरी खबर पढ़ें…

कनाडा में मारे गए निज्जर के घर NIA का छापा:लिखा- रिश्तेदार कोर्ट में पेश हों, वर्ना प्रॉपर्टी जब्त की जाएगी

कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के पंजाब स्थित घर पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने संपत्ति जब्त करने का नोटिस चिपकाया है। निज्जर का घर जालंधर के गांव भारसिंहपुरा (फिल्लौर) में है। जिस पर ताला लगा हुआ है। नोटिस में कहा गया है कि NIA ने हरदीप सिंह निज्जर की अचल संपत्ति को जब्त करने के लिए याचिका दी है। इस मामले में रिश्तेदार-नजदीकी 11 अक्टूबर को स्पेशल NIA कोर्ट मोहाली में पेश होकर अपना पक्ष रख सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…